- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

झारखंड BJP प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के लिए जुएल उरांव पर्यवेक्षक नियुक्त,जनजातीय मामलों के हैं केंद्रीय मंत्री

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 10, 2026

झारखंड BJP प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के लिए जुएल उरांव पर्यवेक्षक नियुक्त,जनजातीय मामलों के हैं केंद्रीय मंत्री

रांची: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के लिए केंद्रीय नेतृत्व ने जुएल उरांव को पर्यवेक्षक बनाया है। केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के साथ राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के चुनाव कराएंगे। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति के रिटर्निंग अधिकारी डा. के. लक्ष्मण ने इससे संबधित पत्र प्रदेश भाजपा को भेजा है। बता दें कि 14 जनवरी के करीब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का चुनाव होना है।भाजपा के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के. लक्ष्मण ने जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री एवं ओडिशा के सुंदरगढ़ से सांसद जुएल ओराम को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के निर्वाचन के लिए चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है।

G T2O9hasAkpiPu

बीजेपी ने झारखंड के जिलाध्यक्षों की सूची जारी की, वरूण साहू रांची महानगर अध्यक्ष, अजय पंकज को लोहरदगा की कमान

प्रदेश नेतृत्व के साथ समन्वय स्थापित कर बनाएंगे कार्ययोजना

यह निर्णय भाजपा संगठन पर्व 2024 के अंतिम चरण के तहत लिया गया है। डॉ. के. लक्ष्मण द्वारा जारी पत्र में श्री ओराम से आग्रह किया गया है कि वे झारखंड में संगठनात्मक चुनावों को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए प्रदेश नेतृत्व के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अपनी यात्रा और कार्ययोजना तैयार करें।पत्र के अनुसार जुएल ओराम को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू, प्रदेश महामंत्री (संगठन) कर्मवीर सिंह तथा प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. प्रदीप वर्मा के साथ समन्वय बनाकर चुनावी प्रक्रिया को आगे बढ़ाना है।

See also  झारखंड में शराब नीति में बदलाव से व्यापारियों में नाराजगी, पहले लाइसेंस के लिए NSC को बताया था मान्य अब मांगा जा रहा है ड्राफ्ट

शराब के नशे में हथियार गुम करने वाले जवान पर कार्रवाई, पलामू SP रीष्मा रमेशन ने किया सस्पेंड
भाजपा संगठन पर्व के तहत देशभर में पार्टी के सांगठनिक ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए विभिन्न स्तरों पर चुनाव कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में झारखंड में प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों का निर्वाचन महत्वपूर्ण माना जा रहा है।पार्टी नेतृत्व का मानना है कि जुएल ओराम का लंबा राजनीतिक अनुभव और संगठनात्मक समझ इस प्रक्रिया को पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पूरा कराने में सहायक सिद्ध होगा।उल्लेखनीय है कि जुएल ओराम जनजातीय समाज के एक प्रमुख नेता हैं और केंद्र सरकार में मंत्री के रूप में उनकी प्रशासनिक क्षमता को व्यापक रूप से सराहा गया है। उनकी नियुक्ति से झारखंड भाजपा संगठन में नई ऊर्जा और समन्वय की उम्मीद की जा रही है।यह पत्र भाजपा के केंद्रीय कार्यालय 6-ए, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग, नई दिल्ली से जारी किया गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, आगामी दिनों में चुनाव प्रक्रिया से संबंधित कार्यक्रमों की औपचारिक घोषणा की जा सकती है।

See also  कांग्रेस नेता नीरज सिंह के हत्या के आरोपी और बीजेपी के पूर्व विधायक संजीव सिंह रिनपास से डिस्चार्ज, धनबाद जाने पर रहेगी रोक
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now