अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद भी Air India की लापवाही जारी, महिला ने विमान के अंदर VIDEO बनाकर खोली पोल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 15, 2025

अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद भी Air India की लापवाही जारी, महिला ने विमान के अंदर VIDEO बनाकर खोली पोल

डेस्कः अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद भी एरिया इंडिया ने अपनी स्थिति में कोई सुधार नहीं किया है। खास्ताहाल विमानों के साथ लोग अब भी यात्रा करने को मजबूर हो रहे है। ताजा वीडियो दुबई से जयपुर जा रहे विमान के अंदर से आया है जहां यात्री विमान की स्थिति की पोल खोल रहे है।

केदारनाथ जा रहा हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश, गौरीकुंड के जंगलों में जाकर गिरा,7 लोगों की मौत
अहमदाबाद प्लेन क्रैश से एयर इंडिया ने कोई सबक नहीं लिया है। जीरो मेंटनेंस के साथ यात्रा कराकर लोगों की जान से खेला जा रहा है। Air India Express IX 196 दुबई से जयपुर की यात्रा कर रही है महिला ने वीडियो बनाकर एयर इंडिया की पोल खोल दी। इस वीडियो में देखा जा रहा है कि विमान के अंदर एसी खराब है, यात्री गर्मी और उमस से परेशान हो रहे है, खास्ताहाल व्यवस्था में 6 घंटे से ज्यादा का सफर यात्री करने को मजबूर हुए। शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

See also  कुख्यात राहुल सिंह ने AK-47 समेत कई हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर किया पोस्ट, कहा-टारगेट को बात कर मारेंगे

अहमदाबाद विमान हादसे में ऐसे चमत्कार जो चौका देगा आपको, भगवान गीता के बाद अब भगवान कृष्ण की मूर्ति मिली सुरक्षित
ठीक इसी तरह का वीडियो अहमदाबाद से लंदन जा रही बोइंग विमान के एक यात्री ने भी बनाई थी जो इस विमान के साथ दिल्ली से अहमदाबाद आया था। उसने भी वीडियो बनाकर एयर इंडिया की कमियों को उजागर किया था लेकिन उस वीडियो के बाद भी कोई एक्शन नहीं लिया गया और दिल्ली से आई एयर इंडिया की वो विमान अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरते ही क्रैश कर गया। एयर इंडिया की ऐसी लापरवाही यात्रियों के जान से खिलवाड़ है। ऐसी व्यवस्था को एयर इंडिया को दुरूस्त करने की जरूरत है और सरकार को सख्ती दिखाना चाहिए ताकि तय मानक के साथ एयरलाइंस कंपनी अपनी सेवा दे सके।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now