रांची में ट्रैफिक पुलिस पर हमला करने वाला पकड़ा गया, सड़क पर कराई गई परेड

रांची में ट्रैफिक पुलिस पर हमला करने वाला पकड़ा गया, सड़क पर कराई गई परेड

रांचीः राजधानी रांची के कटहल मोड़ पर ट्रैफिक पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने के बाद दोनों आरोपी की पुलिस ने सड़क पर परेड कराई। सड़क पर परेड के दौरान दोनों आरोपी लगड़ते हुए नजर आए।

रांची में ट्रॉफिक पुलिस और ऑटों चालकों के बीच मारपीट, पत्थरबाजी में एक जवान घायल, आरोपी फरार
कटहल मोड़ पर सड़क जाम लगाने से मना करने पर होमगार्ड जवान पर हंस यादव उर्फ पुत्ती और मुन्ना यादव उर्फ अखिलेश यादव ने हमला कर दिया था और पत्थर भी चलाए थे। जिसमें एक होमगार्ड जवान पत्थर लगने के बाद सड़क पर गिर गया था। पुलिस पर हुए हमले के बाद आक्रोश बढ़ गया। रांची एसएसपी सह डीआईजी चंदन कुमार सिन्हा ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया और उसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी हुई।

भ्रष्टाचार के खिलाफ जिंदगी की जंग हार गए पंचायत सेवक सुखराम महतो, BDO समेत चार पर लगाया था आरोप
09 जून को रांची के दलादली ओपी क्षेत्र के कटहल मोड़ में ट्रैफिक जवानों को उस वक्त निशाना बनाया गया था, जब वे अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर रहे थे और ऑटो को सड़क से हटाने का निर्देश दे रहे थे। इसी दरम्यान ट्रैफिक जवानों से ऑटो चालक उलझ गए. जिसके बाद ट्रैफिक जवान उसे पकड़ कर ट्रैफिक पोस्ट पर ले जाने लगे।

झारखंड में बिजली कटौती को लेकर अधिकारियों को फटकार, CMD ने पूछा- इतना खर्च होने पर भी आखिर क्यों होता है पॉवर कट
इस क्रम में हंस यादव उर्फ पुत्ती और मुन्ना यादव उर्फ अखिलेश यादव ने ट्रैफिक जवानों पर हमला कर दिया। होमगार्ड जवान रोहित गंझू पर पत्थर से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। आखिरकार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों ने जिस इलाके में पुलिस पर हमला किया था उसी इलाके में सड़क पर उनकी परेड करायी गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now