- Advertisement -
cmjaypalcmjaypal

NEET UG 2025:जैक बोर्ड साइंस के थर्ड टॉपर हिमांशु कुमार बने नीट यूजी के स्टेट टॉपर, गिरिडीह का किया नाम रौशन

NEET UG 2025:जैक बोर्ड साइंस के थर्ड टॉपर हिमांशु कुमार बने नीट यूजी के स्टेट टॉपर, गिरिडीह का किया नाम रौशन

डेस्क: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट यूजी 2025 )का रिजल्ट जारी हुआ। इसमें झारखंड के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया। झारखंड के कुल 35,397 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी जिसमें 19203 को सफलता मिली। जैक बार्ड साइंस के थर्ड टॉपर हिमांशु कुमार जो गिरिडीह के सरिया के रहने वाले है उन्होने 639 नंबर लाकर नीट यूजी में स्टेट टॉपर बने है। उनका ऑल इंडिया रैक 134वां है। उन्हे 99.99 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए है।

अहमदाबाद प्लेन क्रैश में मौत का आंकड़ा बढ़ा, बिल्डिंग में विमान के घुसने के दौरान बिहार का मेडिकल छात्र बाल-बाल बचा
हिमांशु का यह सफर केवल मेहनत का नहीं, बल्कि हौसले और परिवार के लिए कुछ कर गुजरने की जिद का परिणाम है। मुश्किल हालातों में भी उन्होंने अपने लक्ष्य से समझौता नहीं किया। उनके पिता एक छोटी-सी दुकान में मोबाइल और टीवी रिपेयरिंग का काम करते हैं। बीते वर्ष उनके पिताजी को बड़ी आंत में ट्यूमर की गंभीर बीमारी हुई, जिसके इलाज के लिए उन्हें हैदराबाद तक जाना पड़ा. आज भी वे पूरी तरह स्वस्थ नहीं हैं।

See also  NEET UG 2025: अभ्यर्थी की जगह परीक्षा में बैठे MBBS डॉक्टर, बिहार से दो गिरफ्तार

बिहार में 11वीं में नामांकन के लिए रजिस्ट्रेशन कराने आये छात्रों की पिटाई, कर्मचारी के डंडे बरसाने का वीडियो वायरल
देशभर में इस वर्ष 22.09 लाख परीक्षार्थी NEET में शामिल हुए। ऑल इंडिया टॉपर रहे राजस्थान के महेश कुमार, जबकि मध्य प्रदेश के उत्कर्ष अवधिया ने दूसरी रैंक पाई। छात्राओं में अविका अग्रवाल ने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर पांचवां स्थान प्राप्त किया।रांची के जेवीएम श्यामली के 40 से अधिक छात्रों ने अच्छी रैंक के साथ सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय स्तर पर इस स्कूल के टॉप रैंक वाले छात्रों में सिद्धार्थ अग्रवाल को AIR- 373, स्पर्श सिदाना को AIR- 743, रौनक को AIR- 847 मिला है। सफलता हासिल करने वाले इस स्कूल के अन्य छात्रों में मीत राज, पारिजात बनर्जी, वीरेंद्र सिंह रावत, अरहम सिद्दीकी, कशिश राज और श्रद्धा समेत कई अन्य शामिल हैं।

झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के पास फंड नहीं, रिम्स के पास डॉक्टरों और कर्मचारियों को वेतन देने का पैसा नहीं
डीपीएस रांची के 20 से अधिक छात्रों ने नीट परीक्षा में सफलता हासिल की है। इस विद्यालय से सफल होने वाले छात्रों में अरमान अहमद AIR– 3369, कुमार मनसवी AIR–12797, युवराज गुप्ता AIR–20162, प्रिंस गुप्ता AIR–29669, उन्नति आर्या AIR–34013 समेत कई अन्य छात्रों ने सफलता हासिल की है। विद्यालय की प्राचार्य डॉ. जया चौहान ने छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की और उन्हें बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके अभिभावकों और शिक्षकों को भी उनके सराहनीय प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

See also  रांची के लालपुर में सेक्स रैकेट को लेकर छापेमारी, गर्ल्स हॉस्टल की 8 लड़कियों को हिरासत में लिया गया
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now