- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

हैदराबाद फिल्म सिटी में बड़ा हादसाः सुपरस्टार रामचरण की The India House के सेट पर अचानक आई बाढ़, कई क्रू मेंबर घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 12, 2025

हैदराबाद फिल्म सिटी में बड़ा हादसाः सुपरस्टार रामचरण की The India House के सेट पर अचानक आई बाढ़, कई क्रू मेंबर घायल

डेस्कः सुपरस्टार रामचरण की फिल्म The India House की शूटिंग हैदराबाद फिल्म सिटी में हो रही थी। उसी दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। जिसकी वजह से फिल्म (Movies) की शूटिंग (Shooting) अचानक रोक दी गई है। हैदराबाद (Hyderabad) के शमशाबाद इलाके में शूटिंग के दौरान एक पानी की टंकी (Water Tank) फटने के कारण भारी बाढ़ जैसे हालात बन गए, जिससे सेट पर मौजूद क्रू मेंबर्स और सहायक छायाकार घायल हो गए। सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि पानी की तेज धार सेट पर सामान और लोगों को बहा ले जा रही है।

Air India Plane Crash: चमत्कार होते है! विमान हादसे में एक मात्र जिंदा बचे यात्री ने कहा- जब मैं उठा तो ….
दरअसल फिल्म का एक्शन सीक्वेंस समुद्र के किनारे शूट किया जा रहा था, तभी अचानक पानी की टंकी फट गई। पानी का दबाव इतना तेज था कि पूरे सेट पर पानी भर गया और बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। इस घटना में एक असिस्टेंट कैमरामैन गंभीर रूप से घायल हुआ है, जबकि अन्य क्रू मेंबर्स ने किसी तरह अपनी जान बचाई। घायल सभी को हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल, सुरक्षा कारणों से फिल्म की शूटिंग पूरी तरह से रोक दी गई है।

See also  आँध्र प्रदेश में TDP ने BJP को दी 6 सीटें, खुद रखीं 17 और JSP को 2 सीटें डील पक्की

 

Ahmedabad Plane Crash: विमान हादसे में सिर्फ एक यात्री बचा जिंदा, पूर्व CM विजय रूपानी का निधन, मंत्री ने कहा दुर्घटना की होगी जांच
रिपोर्ट के अनुसार,दुर्घटना तब हुई जब समुद्र के कुछ सीन शूट करने के लिए सेट बनाया गया था। इसके लिए एक विशाल पानी का टैंक लाया गया था जोकि अचानक फट गया। इससे शूटिंग के दौरान पूरे फ्लोर पर हजारों लीटर पानी फैल गया। अचानक सेट पर इतना सारा पानी भर जाने से अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान कई क्रू मेंबर बह गए और कुछ घायल हो गए। इस प्रभाव ने अचानक बाढ़ जैसी स्थिति पैदा कर दी, जिससे सेट के कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए और महंगे कैमरे और लाइटिंग उपकरण को भी नुकसान पहुंचा।

पूर्व मुख्यमंत्री स्कूल की दीवार पर कर रहे थे पेशाब, कैमरे में हुआ कैद, विपक्ष ने घेरा
बता दें ‘द इंडिया हाउस’ राम चरण द्वारा प्रोड्यूस की जा रही पहली फिल्म है, जिसकी घोषणा 2023 में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर सावरकर की 140वीं जयंती के मौके पर की गई थी। फिल्म का निर्देशन राम वामसी कृष्णा कर रहे हैं, जो इस फिल्म से निर्देशक के तौर पर डेब्यू कर रहे हैं। इस पीरियड ड्रामा में निखिल सिद्धार्थ और सई मांजरेकर मुख्य भूमिकाओं में हैं, साथ ही दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर भी फिल्म का हिस्सा हैं। कहानी देशभक्ति और आजादी के संघर्ष से जुड़ी बताई जा रही है, जिसकी वजह से दर्शकों में इस फिल्म को लेकर खासा उत्साह है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now