Air India Plane Crash: चमत्कार होते है! विमान हादसे में एक मात्र जिंदा बचे यात्री ने कहा- जब मैं उठा तो ….

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 12, 2025

Air India Plane Crash: चमत्कार होते है! विमान हादसे में एक मात्र जिंदा बचे यात्री ने कहा- जब मैं उठा तो ....

डेस्कः गुरूवार को गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में सिर्फ एक यात्री जिंदा बच सका जिसका इलाज अस्पताल में जारी है। 40 साल के रमेश विश्वास कुमार ने कहा कि उड़ान भरने के तीस सेकंड बाद तेज आवाज हुई और फिर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह सब बहुत जल्दी हुआ। जब मैं उठा तो मेरे चारों तरफ लाशें बिखरी पड़ी थीं।

अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा, 242 यात्रियों से भरा एयर इंडिया की फ्लाइट क्रैश, पूर्व CM भी थे सवार, देखे क्रैश का LIVE वीडियो
इस हादसे में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी समेत 200 से ज्यादा लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। हालांकि, विमान में सफर कर रहा एक यात्री जिंदा बच गया। इसे चमत्कार से कम नहीं माना जा रहा है। विश्वास कुमार रमेश एयर इंडिया की फ्लाइट में 11 ए सीट पर बैठकर लंदन जा रहे थे। दुर्घटना के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

See also  अहमदाबाद प्लेन क्रैश में मौत का आंकड़ा बढ़ा, बिल्डिंग में विमान के घुसने के दौरान बिहार का मेडिकल छात्र बाल-बाल बचा

Ahmedabad Plane Crash: विमान हादसे में सिर्फ एक यात्री बचा जिंदा, पूर्व CM विजय रूपानी का निधन, मंत्री ने कहा दुर्घटना की होगी जांच
40 वर्षीय विश्वास कुमार ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि ”जब मैं उठा तो मेरे चारों ओर लाशें बिखरी पड़ी थीं। मैं डर गया। मैं खड़ा हुआ और भागा। मेरे चारों तरफ विमान के टुकड़े बिखरे पड़े थे। उड़ान भरने के तीस सेकंड बाद तेज आवाज हुई और फिर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह सब बहुत जल्दी हुआ।” विश्वास के सीने, आंखों और पैरों पर चोट आई है और उनका इलाज चल रहा है। लंदन के गैटविक जाने वाला एयर इंडिया का विमान – बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर – क्रू मेंबर्स के सदस्यों सहित 242 लोगों को लेकर गुरुवार को दोपहर 1.38 बजे अहमदाबाद से उड़ा और कुछ ही मिनटों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई।

See also  डायन के आरोप में महिला से मारपीट, कपड़े फाड़कर गांव में घुमाया

GtP549fXcAARol2

पूर्व मुख्यमंत्री स्कूल की दीवार पर कर रहे थे पेशाब, कैमरे में हुआ कैद, विपक्ष ने घेरा
इसी विमान में यात्रा कर रहे विश्वास कुमार एक ब्रिटिश नागरिक हैं और कुछ दिनों के लिए अपने परिवार से मिलने भारत आए थे। वह अपने भाई अजय कुमार रमेश (45) के साथ वापस लंदन जाने के लिए प्लेन में सवार थे। विश्वाश के पास से बोर्डिंग पास भी मिला है। उन्होंने कहा कि वह 20 साल से लंदन में रह रहे हैं और उनकी पत्नी और बच्चा भी लंदन में रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनके भाई अजय के साथ विमान में अलग पंक्ति में बैठे थे। उन्होंने कहा, “हम दीव गए थे। वह मेरे साथ यात्रा कर रहे थे और अब मैं उन्हें नहीं ढूंढ पा रहा हूं। कृपया उन्हें ढूंढने में मेरी मदद करें।” विमान हादसे में घायल हुए लोगों को शहर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।शुक्रवार सुबह जो आंकड़े आये उसमें विमान हादसे में 265 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार सुबह घटनास्थल का मुआयना किया। अस्पताल जाकर एकमात्र जीवित यात्री से भी बात की और उनका हाल जाना।

See also  अहमदाबाद विमान हादसे के बाद DGCA का बड़ा फैसला, एयर इंडिया के सभी Boeing Dreamliner विमानों की होगी सुरक्षा जांच

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now