हजारीबागः मंगलवार को जिले के बड़कागांव में डेकोरेशन और पटाखों की दुकान में भीषण आग लग गई। बड़कागांव थाना क्षेत्र के मुख्य चौक पर मधुबन डेकोरेशन के घर व दुकान में भीषण आग लग गयी।
झारखंड में कोरोना से पहली मौत, रांची में चल रहा था इलाज, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर
आग इतनी भयावह थी कि मधुबन डेकोरेशन से सटे राजेश गुप्ता और रोशन गुप्ता के दुकान तक आग की लपटें पहुंच गयी। इस अगलगी में 25 लाख रुपए की संपत्ति जल कर राख होने का अनुमान लगाया गया है। शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की बात कही जा रही है।
कार्तिक उरांव फ्लाइओवर पर स्टंटबाजी के बाद अब आया डांस का VIDEO, रील्स देखकर रोक नहीं पाएंगे हंसी
इस भीषण आग की चपेट में आने से घर में रखे सजावट के समान और लाखों रुपये के पटाखे जलकर खाक हो गये। पटाखों में आग लगते ही जोरदार धमाका हुआ और घर का छत फट गया।आतिशबाजी वाले पटाखे आसमान में फुहारे छोड़ने लगे। इस दौरान पूरा चौक काले धुएं के साये से ढक गया।तीन घंटे से ज्यादा की मशक्त के बाद आग पर काबू पाया गया तक तक लाखों का नुकसान हो चुका था।














