हजारीबागः जिले के डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी घुसपैठियों को चार दिन के बाद पुलिस ने पकड़ने में सफलता पाई है। हजारीबाग पुलिस ने तीनों बांग्लादेशी कैदियों को पश्चिम बंगाल के बॉडर से गिरफ्तार कर लिया है ये सभी भागने के फिराक में थे। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर अमित आनन्द (भा.पु.से.), अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), हजारीबाग एवं अन्य पुलिसकर्मियों के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। सूचना संकलन करते हुए तथा Technical input प्राप्त करते हुए टीमों को तिसरी, गिरिडीह, मिहिजाम जामताड़ा भेजा गया। पुलिस टीमों ने आवश्यक छापामारी की, जिसके परिणामस्वरूप पश्चिम बंगाल एवं कोलकाता में टीमों ने दो बंगलादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया। पश्चिम बंगाल की टीम ने निफा अख्तर उर्फ खुशी एवं नजमुल हलघर को गिरफ्तार किया। कोलकाता में टीम ने रीना खान उर्फ रीना देवी को धानबाद रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। इस तरह मात्र 15 घंटे के अंदर हजारीबाग पुलिस की टीम ने सभी फरार बंगलादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया और इस पूरे घटनाक्रम को उजागर कर लिया।
हजारीबाग के ओपन जेल से तीन बांग्लादेशी फरार, मचा हड़कंप, सुरक्षा पर उठे सवाल
ये तीनों कैदी शनिवार देर रात या शुक्रवार की सुबह छत की एजबेस्टस शीट हटाकर फरार हो गए थे। रीना, नीपा और नजमुल के फरार होने के बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए थे इसके बाद सुरक्षा एजेंसिया सतर्क हो गई थी।
CCL तोपा परियोजना के स्टील टू ग्रेड कोयला स्टॉक में लगी भीषण आग से तबाही, बेफिक्र परियोजना अधिकारी और खान प्रबंधक छुट्टी पर गए
जो तीन कैदी फरार हुए थे उनमें ढाका के गाजीपुर का रीना खान उर्फ फिना देवी है जो 4 फरवरी 2022 को जामताड़ा जेल से शिफ्ट होकर हजारीबाग जेल आई थी। दूसरा कैदी निपाह अख्तर खुशी है जो चटग्राम की रहने वाली है जो रांची के होटवार जेल से शिफ्ट होकर 28 सितंबर 2024 को हजारीबाग आई थी। तीसरा कैदी मोहम्मद नजमूल हंग है जो बागेरहाट के रहने वाला है और 1 मार्च 2025 को दुमका जेल से शिफ्ट होकर हजारीबाग जेल लाया गया था।
गिरफ्तार किए गए बंगलादेशी नागरिक
1. मो. रीना खान उर्फ रीना देवी पिता: मो. इस्लाम खान पता: गाजीपुर, ढाका, बंगलादेश
मामले:
* जामताड़ा थाना कांड संख्या-15/2018, धारा-420, 467, 468, 471, 120B आईपीसी, एवं सेक्शन 14 of Foreigners Act, 1946
* जामताड़ा थाना कांड संख्या-19/2018, धारा-363, 120B आईपीसी
2. निफा अख्तर उर्फ खुशी पिता: मो. कासिम पता: चटग्राम, बंगलादेश
मामले:
* बिरयातु थाना कांड संख्या-188/2024, धारा-420, 467, 468, 471, 34 आईपीसी, एवं सेक्शन 12 of Passport Act 1967
* सेक्शन 14A of Foreigners Act
3. मो. नजमुल हलधर पिता: मो. इनीत हंग पता: पोस्ट-सानिदभांगा, थाना-मोरेलगंज
मामला:
* राजमहल थाना कांड संख्या-44/2023, धारा-14A(b) of Foreigners Act




