डेस्कः इंदौर के राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। सोनम रघुवंशी यूपी के गाजीपुर में एक ढाबे पर पुलिस को मिली। बताया जा रहा है कि सोनम ने सरेंडर कर दिया है। मेघालय पुलिस ने इस मामले में तीन हमलावरों को गिरफ्तार किया है जबकि एक हमलावर की तलाश जारी है। मेघालय के डीजीपी नोंगराग ने दावा किया है कि राजा रघुवंशी के मर्डर केस में उनकी पत्नी भी शामिल थी। सभी गिरफ्तार आरोपी से पुलिस हत्याकांड को लेकर पूछताछ कर रही है। सोनम के पति राजा रघुवंशी की लाश मेघालय में मिली थी। पिछले 17 दिनों से उनकी तलाश हो रही थी।
इंदौर में लापता दंपत्ति का मामला | सोनम रघुवंशी, उम्र करीब 24 साल, वाराणसी-गाजीपुर मुख्य मार्ग पर काशी ढाबा पर मिली। उसे शुरुआती इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया और फिर गाजीपुर के वन स्टॉप सेंटर में रखा गया: एडीजी कानून व्यवस्था, उत्तर प्रदेश, अमिताभ यश pic.twitter.com/K62thPmXhe
— Live Dainik (@Live_Dainik) June 9, 2025
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी, सगाई के बाद जमकर किया डांस,देखें VIDEO
मेघालय के पुलिस महानिदेशक इदाशीशा नोंगरांग ने कहा है कि इंदौर के लापता दंपत्ति के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक व्यक्ति को यूपी से, दो अन्य को मध्य प्रदेश से और मृतक राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम ने यूपी में आत्मसमर्पण कर दिया है। मेघालय के सीएम कॉनराड संगमा ने ट्वीट किया, “राजा हत्याकांड में 7 दिनों के भीतर मेघालय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मध्य प्रदेश के 3 हमलावरों को गिरफ्तार किया गया है, एक महिला ने आत्मसमर्पण कर दिया है और एक अन्य हमलावर को पकड़ने के लिए अभियान अभी भी जारी है।”गाजीपुर के पास मिली सोनम रघुवंशी के बारे में गाजीपुर SP इराज़ राजा ने कहा, “हमें मध्य प्रदेश पुलिस से सूचना मिली कि सोनम नामक महिला बनारस-गोरखपुर राजमार्ग पर काशी ढाबे पर मौजूद है। तत्काल सूचना का संज्ञान लेते हुए हम मौके पर पहुंचे… उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया और फिर गाजीपुर के वन स्टॉप सेंटर में ले जाया गया… हम मध्य प्रदेश पुलिस और मेघालय पुलिस के संपर्क में हैं। उनकी टीमें जल्द ही यहां पहुंचने वाली हैं। वे आगे की जांच करेंगे। सोनम ने अपने परिवार के सदस्यों से बात की, जिन्होंने मध्य प्रदेश पुलिस को सूचित किया। संबंधित पुलिस मेघालय में हुई घटना की जांच करेगी…”
सोनम रघुवंशी के मिलने पर राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने कहा, “मैंने रात करीब 2 बजे गोविंद से बात की। उसने मुझे बताया कि सोनम उत्तर प्रदेश में है। तब हमने उत्तर प्रदेश पुलिस से संपर्क किया और तब यूपी पुलिस वहां पहुंची है और उसे वहां से सुरक्षित लेकर गई है। सोनम को पुलिस ने पकड़ लिया। उसने आत्मसमर्पण नहीं किया। यूपी और मेघालय पुलिस बोल रही है कि सोनम ने आत्मसमपर्ण किया है ये बात झूठ है और अभी सोनम आरोपी मानी नहीं गई। जब तक सोनम ये बात खुद नहीं बोलेगी तब तक हम कबूल नहीं करेंगे…दोनों (राजा और सोनम) अपनी शादी में खुश थे। दोनों परिवार बहुत खुश थे, हमें कभी नहीं लगा कि वे दुखी हैं। दोनों की मर्जी से शादी हुई थी…पुलिस ने मेरे भाई की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी नहीं सौंपी है। मेघालय के सीएम कहते रहते हैं कि पुलिस इस मामले में 24*7 काम कर रही है, लेकिन हम एसपी को फोन करते रहे, लेकिन उन्होंने कभी हमारा फोन नहीं उठाया। हमें नहीं पता कि सोनम गाजीपुर कैसे पहुंची। हम चाहते हैं कि मध्य प्रदेश पुलिस और सीबीआई इस मामले की जांच करें। शिलांग पुलिस ने हमारे साथ विवरण साझा नहीं किया। मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि अगर सोनम इस मामले में शामिल है, तो उसे सजा मिलनी चाहिए…”मुझे उन 3-4 लोगों के बारे में तब तक कोई जानकारी नहीं थी जब तक मुझे उनके नाम नहीं पता थे… राज कुशवाह का नाम सामने आया है, इसका मतलब है कि हत्या में सोनम का हाथ हो सकता है… राज कुशवाह सोनम का कर्मचारी था। वे लगातार फोन पर बात करते थे… जब उनकी(राजा और सोनम) शादी तय हुई तो वे दोनों खुश थे… हमने कभी नहीं सोचा था कि सोनम ऐसा कुछ करेगी… अब मुझे लग रहा है कि मेघालय सरकार झूठ नहीं बोल रही है… मेरी मांग है कि मामले में जो भी शामिल है उसे सख्त से सख्त सजा मिले..”
पटना में दिनदहाड़े पति-पत्नी और बेटी को गोलियों से भूना, दो की मौके पर गई जान
गाजीपुर के पास सोनम रघुवंशी के मिलने पर राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी ने कहा, “…हमें उस पर कभी शक नहीं हुआ..अगर उसने घटना को अंजाम दिया है तो उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी ही… राज कुशवाह के बारे मुझे कुछ नहीं पता। उसके(राज कुशवाह) बारे में तो उनके (सोनम के घरवाले) घर वाले को पता होगा…अगर उनके (सोनम के) पिता का कहना है कि CBI जांच होना चाहिए तो CBI जांच होना चाहिए ताकि सब पता चल जाए…उसका (सोनम) हमारे साथ अच्छा व्यवहार था…अगर उसने राजा को मरवाया है तो मैं चाहती हूं कि उसे फांसी की सजा हो।”
IED ब्लास्ट में ASP आकाश राव गिरपुन्जे शहीद, छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का बड़ा हमला
सोनम रघुवंशी के पिता देवी सिंह ने कहा, “शादी दोनों परिवारों की सहमति से हुई थी और वहां(मेघालय) की सरकार पहले दिन से ही झूठ बोल रही है… मेरी बेटी कल रात गाजीपुर में एक ढाबे पर आई थी और उसने अपने भाई को फोन किया… पुलिस ढाबे पर गई और उसे वहां से ले जाया गया। मैं अपनी बेटी से बात नहीं कर पाया हूं। मेरी बेटी ऐसा काम क्यों करेगी (अपने पति को मार डालेगी)? मेघालय पुलिस पूरी तरह झूठ बोल रही है… मैं गृह मंत्री अमित शाह से CBI जांच की अपील करता हूं… मेरी बेटी 100% बेगुनाह है…” 11 मई को राजा रघुवंशी और सोनम की शादी हुई थी। शादी के बाद 20 मई को दंपती इंदौर से शिलांग हनीमून मनाने के लिए निकला। शिलांग पहुंचने के बाद 25 मई तक दंपती की परिजनों से बातचीत होती रही। इसके बाद दोनों का परिवार से संपर्क कट गया तो लोग परेशान हो गए। दोनों के फोन बंद आने से से परिजन घबरा गए। तभी से दोनों लापता थे। लापता होने के करीब 10 दिन बाद राजा का शव मिल गया था।लेकिन सोनम का कुछ पता नहीं चल रहा था।
“सोनम रात में 1 बजे आई और उसने मुझसे फोन मांगकर अपने घर में बात की”
यूपी के गाजीपुर में ढाबे के मालिक ने कहा
इसी ढाबे से पुलिस ने सोनम को गिरफ़्तार किया था
#Sonam #RajaRaghuvanshi #SonamRaghuvanshi pic.twitter.com/9c8IoVgoR5
— Live Dainik (@Live_Dainik) June 9, 2025
IAS अधिकारी 10 लाख रुपया रिश्वत लेते गिरफ्तार, घर में छापेमारी के दौरान मिला भारी मात्रा में कैश
सोनम की तलाश के लिए परिजन ने मेघालय सरकार पर आरोप भी लगाए थे। वहीं मामले की जांच CBI से करवाने को लेकर CM मोहन यादव को लेटर लिखा था। जिस पर सीएम ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को लेटर लिखा था। CBI मामले की जांच करती उससे पहले ही सोनम के बरामद होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि सोनम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक ढाबे पर बदहवाल हालत में देखा गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। सोनम ही इस बात का खुलासा करेगी कि आखिर उसके और राजा के साथ शिलांग में क्या हुआ था।
बिहार में घूसखोर महिला BDO हुई अरेस्ट, विजलेंस की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार
रघुवंशी दंपत्ति मामले पर मेघालय के पर्यटन मंत्री पॉल लिंगदोह ने कहा, “यह स्पष्ट रूप से एक लव ट्रायंगल का मामला है और मुख्य आरोपी ने जघन्य अपराध को अंजाम देने के लिए भाड़े के हत्यारों को नियुक्त किया था… हम 7 दिनों में मामले को सुलझाने के लिए विशेष जांच दल को बधाई देते हैं। मामले में 4 आरोपी हैं, जिनमें सोनम रघुवंशी मुख्य आरोपी है; अन्य आरोपी भाड़े के हत्यारे हैं – विशाल सिंह चौहान, राज सिंह और आनंद कुर्मी – सभी इंदौर के निवासी हैं।” “हमने साबित कर दिया है कि हमारे पास एक सक्षम पुलिस बल है जो इस मामले को सुलझाने में सक्षम है। एक राज्य के रूप में, हम देश भर और विदेश से आने वाले पर्यटकों की मेजबानी करना जारी रखते हैं… हम ऐसे मामलों को रोकने के लिए उच्च स्तरीय क्षमता सुनिश्चित करने के लिए पूरे स्थानीय पर्यटक समुदाय के साथ भी संपर्क बनाए रखेंगे…”





