घर से बाहर निकलते समय सावधानः ट्रॉफिक पुलिस कर सकती है आपसे छिनतई! जमशेदपुर का VIDEO हुआ वायरल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 8, 2025

घर से बाहर निकलते समय सावधानः ट्रॉफिक पुलिस कर सकती है आपसे छिनतई! जमशेदपुर का VIDEO हुआ वायरल

डेस्कः आप अगर बाइक पर सवार होकर घर से बहार निकल रहे है तो सावधान हो जाईये। अपनी सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाने वाली ट्रॉफिक पुलिस आपके साथ कुछ ऐसा कर सकती है जो आपने सोचा नहीं होगा।

बीजेपी सांसद मनीष जायसवाल हुए घायल, हजारीबाग में क्रिकेट खेलने के दौरान लगी चोट
ट्रॉफिक पुलिस जबरन आपके बाइक की चाभी छिनते या हेलमेट उताकर आपका चालान कर सकती है। ऐसा ही एक वीडियो लौह नगर जमशेदपुर से आया है जहां टाटा के एक अधिकारी के साथ ट्रॉफिक पुलिस दबंगई करते नजर आ रही है। सड़क पर हेमलेट या गाड़ी के कागजात की जांच करते समय ट्रॉफिक पुलिस किसी की जबरन चाभी छीन ले ऐसा मामला जमशेदपुर में अक्सर देखने को मिल रहा है।

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी, भावुक हुई सपा सांसद, देखें VIDEO
टाटा स्टील के एक अधिकारी के साथ हुई ये घटना कैमरे में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि टाटा स्टील में अधिकारी प्रदीप तियू अपने न्यू बारीडीह स्थित घर से अपनी पत्नी के साथ एग्रिको विद्यापति नगर में डॉक्टर के पास गए थे। उन्होने अपनी पत्नी को बाइक से उतारा ही था कि पेड़ के पीछे छिपकर बैठे दो ट्रॉफिक जवानों ने दौड़ाकर उन्हे पकड़ लिया।

See also  हेमंत सोरेन ने असम में मतदान को लेकर जारी किया संदेश, कहा-संग्राम सफल होगा!

कार्तिक उरांव फ्लाइओवर पर स्टंट करने वाले की हुई पहचान, बाइक किया गया जब्त, युवक हुआ फरार
टाटा के अधिकारी को पकड़ने के बाद एक ट्रॉफिक पुलिस का जवान बाइक सवार का वीडियो अपने मोबाइल में बनाने लगा और दूसरा ट्रॉफिक पुलिस का जवान बाइक की चाभी छीनने लगा। जब बाइक सवार अपनी चाभी देने को तैयार नहीं हुए तो सिर पर पहना हुआ हेलमेट लेकर ट्रॉफिक पुलिस का जवान चला गया। जनता को बीच सड़क बेज्जत करने का वीडियो बहुत तेज से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हर कोई पुलिस के इस रवैये पर नाराजगी जता रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद अब तक पुलिस प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है और न ही किसी तरह का स्पष्टीकर दिया गया है। इस तरह के वीडियो जरूर पुलिसिंग पर सवाल उठाते है।

See also  रांची के तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोतरी, 19 से 22 जून तक झारखंड के 17 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now