- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

बीजेपी सांसद मनीष जायसवाल हुए घायल, हजारीबाग में क्रिकेट खेलने के दौरान लगी चोट

हजारीबागः रविवार को बीजेपी सांसद मनीष जायसवालइ क्रिकेट मैच खेलने के दौरान घायल हो गए। चोट लगने के बाद सांसद मनीष जायवाल की नाक से खून निकलने लगा इसके बाद उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी, भावुक हुई सपा सांसद, देखें VIDEO
दरअसल, हजारीबाग सदर विधानसभा सीट के कटकमदाग थाना क्षेत्र अंतर्गत पसई क्रिकेट मैदान में आनंद क्रिकेट टूनामेंट का फाइनल मैच चल रहा था। इस मैच में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए सांसद मनीष जायसवाल खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए खुद मैदान में उतर गए। इसी दौरान बैटिंग करते समय एक बॉल उनके नाक में जाकर लग गई और वहां से खून निकलने लगा।

WhatsApp Image 2025 06 08 at 16.02.54 d073904f

कार्तिक उरांव फ्लाइओवर पर स्टंट करने वाले की हुई पहचान, बाइक किया गया जब्त, युवक हुआ फरार
लगातार खून बहने के बाद सांसद मनीष जायसवाल को शेख बिखारी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। डॉक्टर अभिषेक कुमार ने नोजल पैकिंग किया। इसके बाद उनके नाक से खून का बहना बंद हुआ। इसके बाद मनीष जायसवाल ने सोशल मीडिया पर अपने स्वस्थ्य होने की जानकारी दी और कहा कि अन्य कार्यक्रमों में भाग लेने रामगढ़ जा रहा हूं।

See also  बीजेपी विधायक किशुन कुमार दास के विधानसभा क्षेत्र में नदी पर पुल नहीं, जान जोखिम में डालकर बच्चे जाते है स्कूल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now