कार्तिक उरांव फ्लाइओवर पर स्टंट करने वाले की हुई पहचान, बाइक किया गया जब्त, युवक हुआ फरार

कार्तिक उरांव फ्लाइओवर पर स्टंट करने वाले की हुई पहचान, बाइक किया गया जब्त, युवक हुआ फरार

रांचीः राजधानी रांची के कार्तिक उरांव फ्लाइओवर पर उद्घाटन की रात ही स्टंट करने वाले युवक की पुलिस ने पहचान कर ली है। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व पुलिस टीम ने फ्लाइओवर पर स्टंट करने करने वाले युवक की खोज कर ली लेकिन युवक को पुलिस पकड़े उससे पहले वो फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने उसके बाइक को जब्त कर लिया है।

IMG 20250608 WA0026

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई आज, Hotel Centrum में दिखेगा Celebrity-पॉलिटिक्स का मेल
स्टंट का वीडियो वायरल होने के परिवहन मंत्री दीपक बिरूआ ने पुलिस को इसपर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। इसके बाद रांची पुलिस ने स्पेशल टीम बनाकर स्टंट करने वाले युवक हंटर उर्फ राइडर उर्फ कासिफ की पहचान कर ली लेकिन पुलिस की गिरफ्त में आने से पहले वो फरार हो गया। स्टंटबाज युवक हंटर सदर थाना क्षेत्र के खिजुरटोली का रहने वाला है। पुलिस ने युवक की बाइक उसके घर से बरामद किया। ट्रैफिक एसपी कैलाश करमाली ने कहा है कि युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

See also  बुलडॉग ने 4 साल की बच्ची को दी दर्दनाक मौत, बाल और सिर की चमड़ी को नोंचा

stunman 696x491 1

शहीद की पत्नी का AI से बनाया अश्लील वीडियो, पुलिस ने बिहार से बाप-बेटे को किया अरेस्ट
कार्तिक उरांव फ्लाईओवर पर स्टंट करने के मामले को लेकर झारखंड सरकार के मंत्री दीपक बरुआ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट मैसेज को अटैच करते हुए रांची के ट्रैफिक एसपी को कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। उन्होंने कहा था कि स्टंट करने वाले लड़कों को चिन्हित कर इन्हें परिवहन का नियम बताएं और अविलंब कार्रवाई करें।

 

सैकड़ों की आबादी पानी के लिए एकमात्र ‘चुए’ पर निर्भर, रोड़ नहीं होने से गांव में नहीं आते शादी के रिश्ते
मंत्री ने अपने पोस्ट में कहा था- यह लोग हुड़दंग करने वाले हैं, इन से यह पूछा जाए की जीवन अनमोल है या जलवा। मंत्री दीपक बरुआ के एक्स हैंडल पर मामले की जानकारी मिलने के बाद रांची पुलिस एक्टिव हो गई थी।
रांची के ट्रैफिक एसपी ने मंत्री को यह आश्वास्त किया था कि वीडियो में दिख रहे युवाओं की पहचान की जा रही है। उसके खिलाफ नियम के अनुसार कार्रवाई की जायेगी। साथ ही उसे ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी जाएगी। सड़क सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now