शूटर को गिरफ्तार करने पहुंची तो देने लगा छत से कूदने की धमकी, इंस्टाग्राम पर करने लगा लाइवस्ट्रीम,देखे VIDEO

शूटर को गिरफ्तार करने पहुंची तो देने लगा छत से कूदने की धमकी, इंस्टाग्राम पर करने लगा लाइवस्ट्रीम,देखे VIDEO

डेस्कः गुजरात के अहमदाबाद में एक शूटर फिल्मी अंदाज में पुलिस को देखकर भागने लगा और छत से कूदने की धमकी देने लगा। क्राइम ब्रांच को शूटर अभिषेक तोमर को पकड़ने के लिए काफी मशक्त करनी पड़ी। रंगीले क्रिमिनल एके-47 तक पहुंचने के लिए पुलिस को दमकल गाड़ी के साथ साथ तमाम सुरक्षा के उपाय करने पड़े।

ChatGPT से ठेकेदार ने बना डाली सड़क, इंजीनियर भी खा गया धोखा, VIDEO देख उड़ जाएंगे होश
दरअसल, शूटर अभिषेक को पकड़ने के लिए शिवम आवास योजना के एक फ्लैट में पुलिस पहुंची तो वो बालकनी पर चढ़ गया। इसके बाद पुलिस को धमकी देने लगा कि अगर पुलिस आगे बढ़ेगी तो वह कूदकर जान दे देगा। इसके बाद पुलिस को पीछे हटना पड़ा और दमकल गाड़ी से लेकर सुरक्षा के तमाम उपाय करने पड़े। नीचे कूदने की स्थिति में नेट की व्यवस्था की गई। बहुत ही नाटकीय तरीके से पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने में सफलता पाई।

दिल्ली के झारखंड भवन में BJP विधायक को नहीं मिला कमरा, कुशवाहा शशि भूषण मेहता बैठ गए धरने पर, कल्पना सोरेन को लगाया फोन
क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने बताया कि जब टीम ने जबरदस्ती दरवाजा तोड़कर फ्लैट में प्रवेश किया, तो उन्हें आरोपी रसोई के पास मिला। टीम को देखते ही वह छत के किनारे चला गया। इसके बाद मोबाइल से सोशल मीडिया पर वीडियो लाइवस्ट्रीम करना शुरू कर दिया, और नीचे कूदने की धमकी देने लगा। क्राइम ब्रांच ने तुरंत फायर ब्रिगेड और कंट्रोल रूम को सूचित किया और आवश्यक कार्रवाई की। आखिरकार आरोपी को उचित बल प्रयोग करके हिरासत में ले लिया गया।

- Advertisement -
LD-advertisement

 

- Advertisement -
royal-soler-new

राहुल गांधी के जाते ही दशरथ मांझी के घर से हटाया गया VVIP टॉयलेट, पोती अंशु ने कहा-घर में अब नहीं है शौचालय
क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में आए अभिषेक तोमर उर्फ शूटर ने इंस्टाग्राम पर अपनी प्राेफाइल बना रखी है। शूटर एके-47 के नाम से अकाउंट बना रखा है। उसने अपनी बाॅयो में लिखा हुआ है कि जो शहर में अपने आप को कुछ मानते होंगे, वो हमें जरूर जानते होंगे। अभिषेक तोमर ने काफी धार्मिक पोस्ट भी की हैं। इनमें लिखा है कि मेरा कोई क्या बिगाड़ेगा, जब दुनिया चलाने वाला ही मेरे साथ है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now