बिहार में मंत्री की गाड़ी से छापेमारी करने पहुंची निगरानी की टीम, लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्वेता मिश्रा के ठिकानों पर रेड

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 5, 2025

डेस्कः बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए निगरानी की टीम ने लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्वेता मिश्रा के पटना, कटिहार, मनिहारी, प्रयागराज के ठिकानों पर छापेमारी गुरूवार को की। स्पेशल विजलेंस की टीम यानि एसवीयू की टीम कटिहार जिस गाड़ी में छापेमारी करने पहुंची उस गाड़ी के नेम प्लेट पर मंत्री सूचना प्रावैधिकी विभाग लिखा हुआ था। मंत्री के नेम प्लेट लगी गाड़ी से छापेमारी करने पहुंची टीम को देखकर हड़कंप मच गया।

झारखंड के सरकारी अस्पताल में संवेदनहीनता की हदें हुई पार, प्रसव पीड़ा से तड़पती महिला के लिए नहीं खोला OT का दरवाजा
आय से अधिक संपत्ति मामले में श्वेता मिश्रा के कई ठिकानों पर विजलेंस की टीम ने छापेमारी की है। मिली जानकारी के अनुसार श्वेता मिश्रा पर गैर कानूनी और नाजायज तरीके से 80 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने अपने थाने में श्वेता मिश्रा के खिलाफ अनुपातहीन आय का मामला दर्ज किया है।

See also  सीढ़ी से घसीटकर शव ले गए कर्मी,बिहार के अस्पताल ने इंसानियत को किया शर्मसार

खान सर पर भड़के भाजपा विधायक, कहा- पत्नी को घूंघट में रखना इस्लामिक सोच
दाखिल-खारिज के आवेदन के लिए रिश्वत मांगने का आरोप
जानकारी के अनुसार कटिहार में लोक सेवा कार्य निवारण पदाधिकारी बनने से पहले, श्वेता मिश्रा आरा सदर की भूमि सुधार उप समाहर्ता थीं। इस दौरान उन पर रिश्वत मांगने और कार्य में अनियमितता के गंभीर आरोप लगाए गए थे। श्वेता मिश्रा पर पहले भी कई गंभीर आरोप लग चुके हैं, जैसे दाखिल-खारिज के आवेदन पास करने के लिए रिश्वत मांगना और बिना जानकारी दिए अपील के मामलों की सुनवाई करके उन्हें रद्द करना।

गोपालगंज में हो रहा थी द्वारपूजा की तैयारी, नाचते पहुंचे बाराती, तभी पैसे को लेकर एक ही हत्या
गलत स्थान पर भेजे जाते थे कागजात
उन पर यह भी आरोप है कि उन्होंने जानबूझकर गलत स्थान पर कागजात भेजे थे, जैसे कि निम्न न्यायालय के अभिलेख आदेश की छाया प्रति अंचल अधिकारी आरा सदर के बजाय अंचल अधिकारी उदवंत नगर को भेजना। राजस्व विभाग के बयान में कहा गया था कि श्वेता मिश्रा पर बाहरी लोगों से गलत तरीके से काम कराने का भी आरोप है। भोजपुर के जिलाधिकारी ने उनके ऑफिस पर छापा मारा था, जहां एक बाहरी व्यक्ति काम करते हुए पाया गया था और उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।

See also  महाराष्ट्र के जलगांव में बड़ा रेल हादसा, पुष्पक एक्प्रेस में आग की अफवाह के बाद कूदे यात्री कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आये
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now