खान सर पर भड़के भाजपा विधायक, कहा- पत्नी को घूंघट में रखना इस्लामिक सोच

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 5, 2025

hari_bhushan_bachol_on_khan_sir_wife

बिहारः चर्चित यूट्यूबर और शिक्षक खान सर की पत्नी की घूंघट को लेकर खींचतान जारी है। अब बीजेपी के एक विधायक ने भी इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी के विधायक हरि भूषण ठाकुर बचौल ने कहा है कि खान सर ने अपनी रिसेप्शन पार्टी में पत्नी को घूंघट में रखा जबकि लोग उनकी पत्नी को देखना चाहते थे। यह खान सर की इस्लामिक सोच को जाहिर करता है। इतना ही नहीं बीजेपी विधायक ने खान सर पर पढ़ाई के नाम पर ठगी का भी आरोप लगाया है।

मीडिया से बातचीत में हरि भूषण ठाकुर बचौल ने कहा, ‘उन्हें (खान सर) शादी की शुभकामना है। वो पढ़े-लिखे लोग हैं। वो लोगों को पढ़ाते हैं, छात्रों में ज्ञान बांटते हैं। लेकिन उनका जो धार्मिक सोच है वो उस समारोह में स्पष्ट दिखता था कि किस तरह पत्नी को घूंघट में रखा गया था। जब लोगों को निमंत्रण दिया था, भोज खिलाए तो पत्नी को भी प्रदर्शित करना चाहिए था उनके भी रूप और रंग को लोग देखते।

See also  सभी 243 सीटों पर तेजस्वी यादव चुनाव लड़ेगा.., महागठबंधन में सीट बंटवारे से पहले बोले नेता प्रतिपक्ष

BSF जवान को बॉर्डर से घसीटा और किडनैप कर ले गए बांग्लादेशी अपराधी, फिर…

लेकिन पत्नी को घूंघट में रखना, क्योंकि इस्लाम में औरत को कोई अधिकार तो है नहीं। इसलिए उनकी इस्लामिक सोच वहां प्रकट हो गई। बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, डींगे हांकते हैं और लोगों को ठगते भी हैं पढ़ाई के नाम पर, गुमराह भी करते हैं..राजनीतिक तौर से भी बयानबाजी करते हैं.. उनका सोच झलकता है उसी शादी में।

बीजेपी विधायक यहीं नहीं रूके। उन्होंने कहा, ‘आधुनिक भारत में अगर आप रिसेप्शन करते हैं, भोज खिलाते हैं तो लोग जाते हैं। यह लोग परिवार और पत्नी को भी देखते हैं। उनका जो सोच है, वो जिस तरह से बड़ी-बड़ी बातें करते हैं और उनका जो धर्म है वो दिख गया कि किस तरह उनके समाज में महिलाओं का क्या स्थान है। रिसेप्शन में पत्नी का मुंह ढके हुए हैं ये क्या जागरुकता है? वो यहीं सोच बच्चों को भी देते होंगे। वो पर्दा प्रथा का सोच बच्चों को देते होंगे।’

See also  आदिवासियों-मूलवासियों के लिए जो भी निर्णय हुए, राजभवन ने उसको रोका, अब जाएंगे सुप्रीम कोर्ट-मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन

हरि भूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि उनके लाखों फॉलोअर्स हैं, कई लोग उनको जानते हैं। इसलिए शादी कहां किए, किस लड़की से किए यह सबकुछ उनको जारी करना चाहिए था। पत्नी कहां की हैं, क्या करती हैं वो अपनी पत्नी को अभी भी पूरा अधिकार नहीं दे रहे हैं तो वो लोगों को क्या पढ़ाएंगे?’ बीजेपी विधायक ने कहा कि लगता है कि वो अपनी पत्नी की पहचान छिपा रहे हैं।

गोपालगंज में हो रहा थी द्वारपूजा की तैयारी, नाचते पहुंचे बाराती, तभी पैसे को लेकर एक ही हत्या

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now