रांचीः झारखंड की जानी-मानी स्त्री रोग विशेषज्ञ शोभा चक्रवर्ती के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोक जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसे अपूरणीय क्षति बताया है । रांची के राजेंद्र मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल जिसे रिम्स कहा जाता है कि पूर्व डॉक्टर शोभा चक्रवर्ती ने पांच दशक से अधिक वर्षों से महिला स्वास्थ्य के लिए काम किया है । वे रिम्म में पढ़ी भी और काम भी किया । रांची शहर के सबसे पुराने और प्रसिद्ध डॉक्टर्स में उनका नाम शुमार किया जाता था ।
डॉक्टर शोभा चक्रवर्ती शोभा चक्रवर्ती का निधन हार्ट अटैक से हुआ । वे कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं । कुछ वर्षों पहले उनका एंजियोप्लास्टी भी किया गया था । बीमार होने से पहले वो अस्सी वर्ष की उम्र में भी मरीजों को देखती थीं और सलाह देती थीं । डॉक्टर शोभा चक्रवर्ती संयुक्त बिहार के समय में भी जानी-मानीं डॉक्टर थीं । उन्होंने अपने जीवनकाल में हजारों महिलाओं का इलाज किया । उन्होंने अपने 55 वर्षों के करियर में 35 हजार डिलेवरी की है ।
झारखण्ड की सुप्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ शोभा चक्रवर्ती जी के निधन का दुःखद समाचार मिला। डॉ शोभा जी ने अपना पूरा जीवन महिला स्वास्थ्य की सेवा में समर्पित किया था। उनका चले जाना चिकित्सा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। pic.twitter.com/QFNAROn5VA
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) June 4, 2025
डॉक्टर शोभा चक्रवर्ती की एक बेटी हैं और वो भी गायनकॉलॉजिस्ट हैं । मां और बेटी दोनों एक साथ ही प्रैक्टिस करती थीं । पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने भी डॉक्टर शोभा चक्रवर्ती के निधन पर शोक जताया है।
झारखंड राज्य की सुप्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शोभा चक्रवर्ती जी के निधन का अत्यंत ही दुखद समाचार प्राप्त हुआ। उनका जाना न केवल चिकित्सा जगत, बल्कि समाज के लिए भी एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं शोकाकुल परिवार को दुःख सहन करने की… pic.twitter.com/2hWdDRKxz4
— Arjun Munda (@MundaArjun) June 4, 2025




