जयराम महतो की पार्टी का नेता बताकर करता था वसूली, रंगदारी और मारपीट के आरोप में दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 4, 2025

जयराम महतो की पार्टी का नेता बताकर करता था वसूली, रंगदारी और मारपीट के आरोप में दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बोकारोः जिले के हरला पुलिस ने रंगदारी और मारपीट के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों युवक डुमरी विधायक जयराम महतो की पार्टी का नेता बताकर गाड़ियों से जबरन वसूली का काम किया करता था। पुलिस ने इस मामले में जय महतो और अजय महतो नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

अरूणाचल विधानसभा पहुंचे जयराम महतो, नंगे पैर सदन में जाने को लेकर खूब हुई चर्चा,नियोजन नीति को लेकर अध्यक्ष से ली जानकारी
सोमवार देर रात अजय महतो और जय महतो ने ट्रक को रोका और उसके चालक त्रिलोकी यादव और उसके खलासी से मारपीट की। इसके साथ ही उसकी गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया। यही नहीं ट्रक के अंदर रखे 40 हजार रुपए को भी लूट लिया। इसके बाद सूचना मिलते ही हरला थाना प्रभारी अनिल कच्छप मौके पर पहुंचे और ट्रक चालक की शिकायत के बाद दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

See also  Jharkhand में विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में कांग्रेस की 24 जून को होगी बड़ी बैठक

आदिवासी संगठनों के झारखंड बंद का दिखा असर,पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव गिरफ्तार,तस्वीरों में देखिये कैसे पसरा रहा सन्नाटा
ट्रक चालक ने बताया कि दोनों युवक खुद को जयराम महतो की पार्टी जेबीकेएसएस का नेता बताता था। एक युवक उसमें से खुद को पार्टी का अध्यक्ष बताता था। त्रिलोकी यादव ने कहा कि चार-पांच लड़के उसके पास आये और कहा कि पहचानते हो हम लोगा जेबीकेएसएस के नेता है, एक युवक जो पकड़ा गया है वो खुद को अध्यक्ष बताता था। पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा है अन्य की तलाश अभी जारी है। किसी राजनीतिक पार्टी के नाम पर वसूली का ये कोई पहला मामला नहीं है। राज्य में इस तरह की कई शिकायतें आती रहती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now