IPL 2025 Final: RCB vs PBKS, कोहली की टीम बेंगलुरू बनी पहली बार आईपीएल चैंपियन, श्रेयस का सपना टूटा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 3, 2025

IPL 2025 Final: RCB vs PBKS, कोहली की टीम बेंगलुरू बनी पहली बार आईपीएल चैंपियन, श्रेयस का सपना टूटा

डेस्कः अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल के फाइनल मैच में पंजाब किंग्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 6 रनों से हराकर पहली बार आईपीएल-2025 पर कब्जा किया। इस मुकाबले में पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और आरसीबी को बल्लेबाजी के लिए न्योता दिया था। दोनों ही टीमें बिना किसी बदलाव के फाइनल मैच खेलने उतरे थे। फाइनल मैच में पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर कोई कमाल नहीं कर सके।

आईपीएल के इतिहास में विराट कोहली की टीम बेंगलुरू पहली बार चैंपियन बनी है। मैच के अंतिम ओवर में कोहली भावुक हो गए और उनके आंखों से निकल आए। 17 सालों के इंतजार के बाद कोहली की टीम ने कप पर कब्जा किया है।

GsiXwyBbEAA5o84

मशहूर सर्प मित्र ‘मुरली वाले हौसला’ को जहरीले सांप ने रेस्क्यू करते समय काटा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

See also  क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल ने भारतीय मूल की गर्लफ्रेंड के साथ की शादी, जानिए कौन हैं विनी रमन

IPL 2025 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 190 रन बनाए। RCB की ओर से सबसे ज्यादा रन विराट कोहली ने बनाए। उन्होंने 35 गेंदों में 43 रन बनाए। इसके अलावा जितेश शर्मा ने 10 गेंदों में 24 रनों की तेज पारी खेली। पंजाब की ओर से काइल जैमीसन और अर्शदीप सिंह ने तीन-तीन विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने अच्छी शुरुआत की। प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने बिना विकेट खोए टीम का स्कोर 40 रन के पार पहुंचा दिया,उसके बाद प्रियांश आर्या 24 रन बनाकर आउट हो गए।पंजाब किंग्स को दूसरा झटका तब लगा जब सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह 26 रन बनाकर क्रुणाल पंड्या का शिकार बन गए।पंजाब को सबसे बड़ा झटका उस समय लगा जब कप्तान श्रेयस अय्यर केवल एक रन बनाकर रोमारियो शेफर्ड का शिकार बन गए।पंजाब को सबसे बड़ा झटका उस समय लगा जब कप्तान श्रेयस अय्यर पंजाब को चौथा झटका जॉश इंग्लिस के आउट होने पर लगा जब वो कुणाल पांडया के शिकार बन गए।पंजाब को पांचवा झटका नेहल वढेरा 15 रन बनाकर आउट होने पर लगा उसके बाद स्टॉयनिस आये और पहले ही गेंद पर छक्का मारा इसके बाद अगली गेंद पर वो आउट हो गए।उमरजई के रूप में पंजाब को सातवां झटका लगा।

See also  न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में बदलाव, श्रेयस अय्यर और रवि विश्नोई किए गए शामिल

GsiYkVfasAAzauh

कैसी हैं और कौन है खान सर की पत्नी ? देखिए इस तरह हुई खान सर की बेगम की मुंह दिखाई… माथे पर दिखा सिंदूर

IPL का ये 18वां सीजन है और पिछले 17 सीजन में 3 टीम का दबदबा रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस ने 5-5 खिताब जीते हैं, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स ने 3 बार ट्रॉफी उठाई है। इनके अलावा बाकी 5 टीम ने IPL की ट्रॉफी पर अपना नाम लिखवाया है-

राजस्थान रॉयल्स- 2008

डेक्कन चार्जर्स- 2009

सनराइजर्स हैदराबाद- 2016

गुजरात टाइटंस- 2022

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू-2025

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now