कैसी हैं और कौन है खान सर की पत्नी ? देखिए इस तरह हुई खान सर की बेगम की मुंह दिखाई… माथे पर दिखा सिंदूर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 2, 2025

KHAN SIR WIFE

पटनाः खान सर की शादी के रिसेप्शन में बिहार के सियासी दिग्गजों का जमावड़ा लगा और इसके साथ ही खान सर की पत्नी की पहली तस्वीर सामने आई । लाल जोड़े में खान सर की पत्नी की पहली झलक पाने के लिए जबरदस्त भीड़ लगी थी लेकिन खान सर की वाइफ ने ऐसा घूंघट किया था कि लोग अच्छे से फोटोग्राफ भी नहीं ले सके । खान सर की शादी की रिसेप्शन में राज्यपाल और तेजस्वी यादव समेत कई दिग्गज नेता पहुंचे । 

khan sir wife

खान सर के दुल्हन के माथे में सिंदूर

खान सर की दुल्हन लाल जोड़े में नजर आईं और मेहमानों की बधाइयां स्वीकार करती हुई दिखीं । उनके माथे में सिंदूर भी नजर आया । राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने खान सर और उनकी दुल्हन से काफी देर तक बात की और उन्हें उपहार भी दिया । बताया जा रहा है कि तेजस्वी यादव भी खान सर के रिसेप्शन में पहुंचे। खान सर जिनका असली नाम फैजल खान है मूल रुप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर से हैं और अपने यूट्यूब चैनल के जरिए लोकप्रिय हुए। वे छात्रों को विभिन्र प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कराते हैं । ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उन्होंने शादी कर ली थी।

See also  सुनेत्रा की शपथ पर बवाल के बीच राजीव गांधी की चर्चा, मां की मौत के 4 घंटे बाद बने थे PM

khan khan sir 1 khan sir 1 1

खान सर का जन्म जौनपुर में हुआ है । उनकी संपत्ति 50 करोड़ से अधिक की बताई जाती है ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now