Land Scam: JMM नेता अंतु तिर्की, जमीन कारोबारी इरशाद अख्तर सहित चार आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 29, 2025

Land Scam: जेएमएम नेता अंतु तिर्की समेत 10 लोगों पर दायर चार्जशीट पर कोर्ट ने लिया संज्ञान

रांचीः 8.46 एकड़ जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े मामले में जेल में बंद जेएमएम नेता अंतु तिर्की, जमीन कारोबारी इरशाद अख्तर, अफसर अली और मोहम्मद इरशाद को गुरूवार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली। कोर्ट ने इन सभी आरोपियों को जमानत दे दी, इसके साथ इस सभी के जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया।

तेजप्रताप पहले परिवार और पार्टी से बाहर निकले, अब अनुष्का के भाई आकाश यादव को पारस ने RLJP से किया निष्कासित
लैंड स्कैम के सभी आरोपियों ने इससे पहले पीएमएलए के स्पेशल कोर्ट और हाईकोर्ट में जमानत के लिए याचिका दायर की थी लेकिन वहां से उन्हे कोई राहत नहीं मिली, फिर इन्होने सुप्रीम कोर्ट को दरवाजा खटखटाया। इन सभी आरोपियों को फर्जी दस्तावेज बनाने वाले सद्दाम हुसैन से हुई पूछताछ के आधार पर छापेमारी कर ईडी ने गिरफ्तार किया था।

बिहार में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही छात्रा के साथ गैंगरेप, दवा का ओवरडोज देकर ले ली जान
दरअसल, जमीन घोटाला मामले में शेखर कुशवाहा के ठिकाने पर ईडी दो बार 22 अप्रैल 2023 एवं 16 अप्रैल 2024 को छापेमारी कर चुकी है। बाद में संतोष जनक जवाब नहीं मिलने पर उसे गिरफ्तार किया गया था। शेखर कुशवाहा बड़गाई अंचल की एक जमीन की खरीद बिक्री में शामिल है। शेखर कुशवाहा ने अपने सहयोगी प्रियरंजन सहाय, सद्दाम हुसैन, विपिन सिंह, इरशाद अंसारी ,अफसर अली के साथ मिलकर राजस्व कर्मी भानु प्रताप प्रसाद की मिलीभगत से वर्ष 1971 की फर्जी सेल डीड तैयार की थी। कोलकाता के रजिस्ट्री कार्यालय में रखें मूल दस्तावेज से छेड़छाड़ कर इस सेल डीड को तैयार किया गया था। 4.83 एकड़ जमीन एक भोक्ता परिवार का है, जिसका नाम बदलकर दूसरे के नाम से सामान्य प्रकृति का जमीन बनाया गया था। इसके बाद 22.61 करोड़ की जमीन को 100 करोड रुपए में बेचने की तैयारी थी।

See also  नक्सलियों का बिहार-झारखंड बंद, कॉमरेड जय हेंब्रम की गिरफ्तारी का जता रहे है विरोध
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now