रांचीः झारखंड मुक्ति मोर्चा ने टीवी चैनल्स में बयान और पार्टी की राय रखने के लिए पैनल बनाया है । इस पैनल को जिम्मेदारी दी गई है कि वो विभिन्न समाचार माध्यमों के जरिए पार्टी की विचारधारा को प्रकट करें । महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने ये लिस्ट जारी की है। इसमें राज्य सभा सांसद महुआ माझी समेत कई नेता हैं ।
विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की केंद्रीय समिति ने संगठनात्मक गतिविधियों, निर्णयों एवं सम-सामयिक विषयों पर समाचार चैनलों और समाचार पत्रों के माध्यम से पार्टी का पक्ष प्रभावी ढंग से रखने हेतु एक निर्देशनात्मक पैनल का गठन किया है। पैनल में 11 सदस्य शामिल किए गए हैं, जिन्हें पार्टी की नीति, मर्यादा और विचारधारा के अनुरूप मीडिया में पार्टी का प्रतिनिधित्व करने का निर्देश दिया गया है।
नव-गठित मीडिया प्रतिनिधि पैनल में कौन कौन-
डॉ. सरफराज अहमद, गिरिडीह –
मिथिलेश ठाकुर
पंकज मिश्रा
प्रवीण हांसदा, साहेबगंज
डॉ. (श्रीमती) महुआ माझी, रांची
विकास कुमार मुंडा, रांची
नीलम मिश्रा, धनबाद –
अशोक कुमार सिंह, रांची
मनोज यादव पूर्वी सिंहभूम
तनुज खत्री , रांची
धीरज दुबे, गढ़वा
इन सभी सदस्यों को निर्देश दिया गया है कि वे मीडिया में पार्टी के विचारों को मजबूती से रखें तथा सम-सामयिक मुद्दों पर केंद्रीय नेतृत्व के दृष्टिकोण को स्पष्ट करें। साथ ही उन्हें यह भी कहा गया है कि किसी भी मीडिया उपस्थिति के दौरान पार्टी की गरिमा का पूरा ध्यान रखें।


