मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 16वें वित्त आयोग की टीम के दौरे को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक, वित्त मंत्री भी रहे मौजूद, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 16वें वित्त आयोग की टीम के दौरे को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक, वित्त मंत्री भी रहे मौजूद, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

रांचीः बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांके रोड़ स्थित अपने आवासीय कार्यालय में वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, मुख्य सचिव अलका तिवारी और आला अधिकारियों के साथ 16वें वित्त आयोग की टीम के झारखंड दौरे को लेकर बैठक की। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को राज्य सरकार की ओर से की जा रही तैयारियों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने अवगत कराया कि 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष श्री अरविंद पनगढ़िया के नेतृत्व में 11 सदस्यीय टीम 28 मई 2025 से चार दिवसीय दौरे पर झारखंड परिभ्रमण पर पधार रही है।

WhatsApp Image 2025 05 28 at 17.23.20 f7452eb8 scaled

JMM ने मीडिया में पार्टी का पक्ष रखने के लिए जारी की पैनल के सदस्य की सूची, सरफराज अहमद, मिथिलेश ठाकुर समेत 11 नेता लिस्ट में शामिल
मुख्यमंत्री के समक्ष अधिकारियों ने यह जानकारी दी कि 16वें वित्त आयोग की टीम का आगामी 30 मई को रांची में राज्य सरकार के सभी मंत्रियों एवं अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होना प्रस्तावित है, इस बैठक में राज्य की वित्तीय स्थिति, प्रबंधन, अनुदान की राशि के खर्च करने का विवरण, केंद्रीय सहायता राशि का उपयोग सहित कई अन्य विषयों पर जानकारी ली जाएगी। राज्य सरकार की ओर से 16वें वित्त आयोग की टीम के जिज्ञासा से संबंधित पूरी तैयारी की गई है। राज्य सरकार द्वारा सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में हो रहे विकासात्मक कार्यों की भी पूर्ण जानकारी वित्त आयोग को दी जाएगी। वित्त आयोग की टीम के समक्ष कृषि कार्य हेतु राज्य में सिंचाई जल संग्रहण, विद्यार्थियों में क्वालिटी एजुकेशन, आम जनमानस को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करना, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन के क्षेत्र में बढ़ावा राज्य सरकार की प्राथमिकता होगी। इस निमित्त सभी सेक्टर के आउटपुट पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत की जाएगी। बैठक में राज्य सरकार 16वें वित्त आयोग की टीम को एक ज्ञापन (मेमोरेंडम) सौंपेगी।

WhatsApp Image 2025 05 28 at 17.23.20 c19668f7 scaled

पनामा के मंदिर में गए भारत के मुस्लिम सांसद, JMM के सरफराज अहमद की होने लगी सब ओर तारीफ
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वित्त आयोग की टीम के समक्ष राज्य के विकास का रोडमैप रखें। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि राज्य के भीतर शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास की रफ्तार तेज हो, इस उद्देश्य के साथ हमारी सरकार निरंतर आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि राज्य में कई ऐसे सेक्टर हैं, जिस पर अधिक फोकस रखने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वित्त आयोग के समक्ष राज्य सरकार की सिफारिश ऐसी हो, जिससे सभी वर्ग-समुदाय के लोगों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को वित्त आयोग के समक्ष राज्य सरकार की ओर से कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों को रखने संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

WhatsApp Image 2025 05 28 at 17.23.21 e9cdf29a scaled

लालू यादव और राबड़ी देवी ने पोते का किया नामकरण, जानिये क्या है तेजस्वी के बेटे का नाम
अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि 29 मई को 16वें वित्त आयोग की टीम देवघर परिभ्रमण पर रहेगी, जहां बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पूजा-अर्चना के पश्चात प्रमंडल स्तरीय स्थानीय निकाय (अर्बन एवं रुरल बॉडी) प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेगी। 30 मई को रांची में स्थानीय निकायों, ट्रेड इंडस्ट्री, चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात करेगी। इसके बाद राज्य सरकार के सभी मंत्रियों एवं अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई है। इस बैठक में राज्य की वित्तीय स्थिति, आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। 30 मई को ही वित्त आयोग की टीम झारखंड के प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी बातचीत करेगी। वित्त आयोग की टीम 31 मई को रांची से दिल्ली के लिए रवाना होगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now