- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

JMM सांसद विजय हांसदा की पत्नी का निधन, हेमंत सोरेन जताया शोक, चार वर्ष पहले ही कैथरिन से हुई थी शादी

Vijay Hansad and his Wife

रांचीः झारखंड मुक्ति मोर्चा के राजमहल सांसद विजय हांसदा (Vijay Hansdak) की पत्नी का निधन हो गया है । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर इसकी जानकारी साझा की है । हेमंत सोरेन ने लिखा है कि

गहरे दुःख के साथ आप सभी को बताना चाहूँगा की हमारे झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद श्री विजय हांसदा जी की धर्मपत्नी के निधन की खबर मिली जो अत्यंत हृदय विदारक है। बेहद कम उम्र में उनका चले जाना हमारे झामुमो परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।

इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं मेरे अनुज विजय एवं उनके पूरे परिवार के साथ हैं। मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति दे।

गौरतलब है कि सात फरवरी 2020 सांसद विजय हांसदा की शादी कैथरीन से हुई थी । शादी समारोह में तो हेमंत सोरेन नहीं पहुँच सके थे लेकिन रिसेप्शन में वे पहुँचे और वर-वधु को शुभकामनाएँ दी थीं ।

See also  केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के नातिन की हत्या, पति ने विवाद के बाद मारी गोली, 14 साल पहले की थी अंतरजातीय विवाह

 

विजय हांसदा और कैथरीन के रिसेप्शन में पहुंचे हेमंत सोरेन
फाइल फोटो
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now