पटना के एक पिता ने 40 हजार में कर दिया ढ़ाई साल की बेटी का सौदा, मां ने दर्ज कराई शिकायत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 27, 2025

पटना के एक पिता ने 40 हजार में कर दिया ढ़ाई साल की बेटी का सौदा, मां ने दर्ज कराई शिकायत

पटनाः बिहार की राजधानी पटना में एक शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है जहां एक पिता ने पैसे के लिए अपनी ढाई साल की बेटी का सौदा कर दिया। पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र इलाके में एक पिता ने अपनी ढाई साल की बेटी को 40 हजार रुपए में बेच डाला। बच्ची की मां ने अपने पति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई।

रांची में ट्रिपल मर्डर, मैक्लुस्कीगंज में पति ने पत्नी और दो बच्चों की कर दी निर्मम हत्या
इसके बाद पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए सारण जिले से बच्ची को सकुशल बरामद किया और मानव तस्करी में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मालसलामी के भैंसानी टोला निवासी महिला कुछ दिन बाहर गई थी। जब वह लौटी, तो उसकी बच्ची घर पर नहीं मिली। पूछने पर पति ने बहानेबाज़ी करते हुए कहा कि बच्ची एक रिश्तेदार के यहां है। महिला को शक हुआ और उसने सीधे थाने का रुख किया। पुलिस ने तफ्तीश शुरू की तो सामने आया कि बच्ची को बेचने की साजिश रची जा चुकी है।

See also  अविश्वास प्रस्ताव के दिन कहां थीं? EOU के सवाल और सबूत देख परेशान हुईं बीमा भारती; JDU विधायक को नोटिस

पलामू SP रीष्मा रमेशन के नेतृत्व में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, नक्सली कमांडर ढेर, 15 लाख के इनामी नीतेश यादव को गोली लगने की सूचना
पूछताछ के क्रम में उसने बताया कि दानापुर स्थित एक निजी नर्सिंग में काम करने वाली रुपा देवी के कहने पर उसने 40 हजार रुपये में बेटी को छपरा में एक दंपती को बेचा है। पुलिस ने दानापुर में छापेमारी कर रुपा कुमारी को गिरफ्तार कर पूछताछ की।पुलिस ने उसकी निशानदेही पर सारण के मांझी थाना क्षेत्र के सुगधर छपरा से रुपा की बहन पूजा देवी तथा उसके पति पंकज कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने पूजा के घर से बच्ची को भी बरामद कर लिया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now