प्रेसिडेंट हो तो क्या हुआ? बीवी के चांटे तो खाने ही पड़ेंगे….इस तरह वायरल हुआ राष्ट्रपति मैक्रां का वीडियो

macron

डेस्कः राष्ट्रपति को सरेआम चांटा पड़ जाए और वो भी अपनी पत्नी से तो क्या होगा । कुछ ऐसा ही हुआ फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रां के साथ जब वे वियतनाम दौरे पर अपनी पत्नी के साथ हनोई एयरपोर्ट पर पहुंचे । मैक्रां की फ्लाइट लैंड हुई और जैसे दरवाजा खुला तो कैमरे में मैक्रां चांटा खाते हुए नजर आए । अचानक दरवाजा खुलने और पत्नी ब्रिगिटी के हाथों चांटा खाने के दृश्य ने सबको हक्का-बक्का कर दिया ।

झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, बोकारो, धनबाद, देवघर, लोहरदगा समेत 20 जिलों के DC बदले गए

मैक्रां को बीवी ने क्यों मारा चांटा!

कैमरे में कैद हुआ राष्ट्रपति का घरेलू झगड़ा!

हनोई में फ्रांस के राष्ट्रपति की फ्लाइट लैंड कर  चुका था । सुरक्षाकर्मियों और क्रू ने दरवाजा धकेला तो अंदर का दृश्य कैमरे में कैद हो गया । मैक्रां फ्लाइट से बाहर निकलने की कोशिश रहे थे इसी दौरान उनकी पत्नी ब्रिगिटी का हाथ उनके गालों पर लगा। देखने से ही लग रहा था कि दोनों के बीच में बहस चल रही थी जिसके बाद ये कांड हुआ । हांलाकि मैक्रां ने खुद को संभालने की कोशिश की और आराम से सीढ़ियों से उतरे । साथ में उनकी पत्नी भी थी ।

macron slap

भले ही मैक्रां और उनकी पत्नी ब्रिगिटी सबकुछ सामान्य दिखाने की कोशिश कर रही थी लेकिन देख कर यही लग रहा था कि दोनों के बीच कहीं ना कहीं कुछ अनबन हुई है । हांलाकि बाद में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए एमैनुअल मैक्रां ने किसी भी तरह के विवाद से इनकार कर दिया ।

macron 1

गौरतलब है की हाल में ही मैक्रां का एक और वीडियो उस वक्त वायरल हो गया था जब वे युक्रेन दौरे पर पहुंचे थे । वे सफेद पुड़िया के पाउडर को छुपाते हुए कैमरे मेें कैद हो गए थे । कहा जा रहा था कि उस पुड़िया में कोकिन था ।

जस्टिस त्रिलोचन सिंह चौहान होंगे झारखंड और न्यायमूर्ति बिपिन मनुभाई पंचोली होंगे पटना HC के मुख्य न्यायाधीश, SC ने की सिफारिश

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now