जातिगत जनगणना में सरना धर्म कोड शामिल करने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल को प्रतिनिधिमंडल से सौंपा ज्ञापन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 26, 2025

जातिगत जनगणना में सरना धर्म कोड शामिल करने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल को प्रतिनिधिमंडल से सौंपा ज्ञापन

रांचीः सोमवार को राजभवन के सामने कांग्रेस पार्टी की ओर से जातिगत जनगणना में सरना धर्म कोड को शामिल करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। जातिगत जनगणना में सरना धर्म कोड को हर हाल में सातवें कॉलम में शामिल करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया इसके बाद राजभवन जाकर राज्यपाल संतोष गंगवार को इसके संबंध में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपा।

Gr4AKpPXYAAfJ3v

JAC 10th Result 2025:झारखंड बोर्ड का रिजल्ट हो रहा है जारी, हो गई तारीख का एलान
राजभवन के सामने प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि जातिगत जनगणना में सरना धर्म कोड को हर हाल में शामिल करना होगा। आदिवासी समाज बराबरी में विश्वास रखता है। आदिवासी समाज में बराबरी, सामूहिकता, एकता और भाईचारगी को प्राथमिकता दी जाती है। आदिवासी समाज अपने धर्म को मानने और अपनाने के लिए स्वतंत्र है।

Gr4AKo9WoAEyjzG

माओवादी मनीष यादव के खात्मे से खत्म हो गया बिहार का लीडरशिप, नक्सलियों के ट्रेनिंग सेंटर बूढ़ा पहाड़ का था अंतिम टॉप कमांडर

See also  Sukhdeo Bhagat ने संसद पहुंचते ही उठाया सरना धर्म कोड का मामला, जातिगत कॉलम में सरना धर्म कोड देने की मांग

सरना धर्म कोड को लेकर ज्ञापन सौंपने गए प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के राजू, सह प्रभारी सीरिबेला प्रसाद, अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सचिव प्रणव झा , प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश , सांसद सुखदेव भगत ,पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर , डॉ इरफान अंसारी , शिल्पी नेहा तिर्की , सुबोध कांत सहाय ,फुरकान अंसारी, गुंजन सिंह, कुमार राजा समेत कई नेता मौजूद थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now