रांचीः चतरा के निशांत जायसवाल को झारखंड OBC कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है । निशांत जायसवाल युवा कांग्रेस के साथ लंबे समय से जुड़े थे। उन्होंने ओबीसी कांग्रेस के अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी का धन्यवाद किया है। झारखंड में ओबीसी की बड़ी आबादी रहती है और निशांत जायसवाल पर बड़ी जिम्मेदारी दी गई है । उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस के साथ लंबे समय से जुड़े होने की वजह से उन्हें अन्य पिछड़ा वर्ग की अपेक्षाओं और परेशानियों का पूरी तरह एहसास हैं और झारखंड के ओबीसी वर्ग की आवाज हर फोरम तक उठाने की कोशिश करेंगे। निशांत जायसवाल को इस नई जिम्मेदारी के मिलने के बाद झारखंड कांग्रेस के तमान नेताओं ने बधाईयां दी हैं।

श्री निशांत जायसवाल जी को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के OBC विभाग के चेयरपर्सन नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 💐
आपके नेतृत्व में OBC समाज के अधिकारों एवं हितों की आवाज़ और मजबूती से उठे, यही मंगलकामना है।
आपके उज्ज्वल कार्यकाल एवं सफल भविष्य की ढेरों शुभकामनाएं।… pic.twitter.com/G6b99pGgDZ— INCJharkhand (@INCJharkhand_) September 10, 2026





