महाराष्ट्र के नांदेड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-वैन की टक्कर में 9 लोगों की मौत, 3 घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 10, 2026

महाराष्ट्र के नांदेड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-वैन की टक्कर में 9 लोगों की मौत, 3 घायल

डेस्कः गुरुवार की देर शाम महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार ट्रक और टाटा मैजिक की भिड़ंत में 9 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। घायलों को सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों की हालत नाजुक होने के कारण मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

वैन में कितने लोग सवार थे?
टक्कर इतनी जोरदार थी कि टाटा मैजिक वैन पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर सड़क किनारे जा गिरी। वैन में कुल 12 लोग सवार थे। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी।

घायलों का इलाज सरकारी अस्पतालों में जारी
घायलों को तुरंत भोकर और नांदेड़ के सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक कुछ घायलों की हालत नाजुक है, जिससे मृतकों का आंकड़ा और बढ़ सकता है।

See also  देवघर के मधुपुर HDFC बैंक में करोड़ों की लूट, 6 की संख्या में आये अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

केबिन में फंस गया ट्रक ड्राइवर
टक्कर लगते ही टाटा मैजिक वैन के परखच्चे उड़ गए और वह सड़क के किनारे जा गिरी। हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा भी बुरी तरह पिचक गया और ड्राइवर केबिन में फंस गया था। लंबे प्रयास के बाद पुलिस और बचाव दल ने उसे बाहर निकाला।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now