पुतिन को क्या हो गया, वह बहुत लोगों को मार रहे हैं… यूक्रेन पर सबसे बड़े हमले से गुस्साए ट्रंप

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 26, 2025

Ukraine Russia War Donald Trump

डेस्कः रूस और यूक्रेन में चल रहे संघर्षविराम बातचीत के बीच रूस ने यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला किया। रूसी सेना ने यूक्रेनी शहरों पर 367 से ज्यादा ड्रोन और मिसाइलें दागे। इन हमलों से मरने वालों की संख्या कम से कम 12 बताई जा रही है और 30 से अधिक शहरों को नुकसान हुआ है। इस भीषण अटैक के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहली बार खुलकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर हमला बोला है। ट्रंप ने चेतावनी दी, “अगर उसे पूरा यूक्रेन चाहिए, तो यह रूस के पतन की शुरुआत होगी।”

ट्रंप ने कहा कि जब वह रूस और यूक्रेन के बीच शांति वार्ता की कोशिशें कर रहे थे, उसी वक्त रूस ने कीव समेत कई शहरों पर हमला कर दिया। “हम बातचीत में हैं और वो रॉकेट फेंक रहे हैं? ये सही नहीं है। वो लोगों को मार रहे हैं, उस आदमी को कुछ तो हुआ है।”

See also  पूर्व खनन अधिकारी के ठिकानों पर छापा, CBI को मिले 65 लाख कैश व गहने

एक्सप्रेस वे पर से’क्स करने वाले बीजेपी नेता को मंदसौर पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला की तलाश जारी

गौरतलब है कि शनिवार रात से रविवार सुबह तक हुए हमले में रूस ने 367 मिसाइल और ड्रोन यूक्रेन पर दागे। कीव समेत कई शहरों में जोरदार धमाके हुए। यूक्रेनी वायु सेना का दावा है कि उसने 266 ड्रोन और 45 मिसाइलें मार गिराईं, लेकिन फिर भी कई इलाके बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। इस हमले में कम से कम 12 लोगों की मौत हुई है, जबकि दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे हैं। राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के अनुसार, देश के 30 से अधिक शहरों और गांवों को निशाना बनाया गया।

कोविड के नए वेरिएंट पर झारखंड अलर्ट,सरकार पूरी तरह तैयार,स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा ‘भीड़ में लगाए मास्क’

ज़ेलेंस्की ने अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों की प्रतिक्रिया पर नाराज़गी जताते हुए कहा, “दुनिया छुट्टी पर जा सकती है, लेकिन युद्ध नहीं रुकता। अमेरिका की चुप्पी पुतिन को बढ़ावा दे रही है।”

See also  नेपाल में आई बाढ़ से बिहार में हाई अलर्ट, बेतिया-मोतिहारी सहित 8 जिलों में भारी आफत!

उधर, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि उन्होंने पिछले सप्ताह पुतिन से करीब दो घंटे फोन पर बात की थी। इसके अलावा उन्होंने ज़ेलेंस्की से भी संपर्क साधा, ताकि दोनों पक्षों को तुर्की में प्रस्तावित शांति वार्ता के लिए तैयार किया जा सके। हालांकि, तय तारीख पर पुतिन ने वार्ता में हिस्सा नहीं लिया, जिसे ट्रंप ने ‘शांति की उम्मीदों पर बड़ा झटका’ बताया। ट्रंप ने कहा, “पुतिन वार्ता के लिए नहीं आए – शांति की उम्मीदों के लिए ये बहुत बड़ा झटका है।”

CCTV में एक और बीजेपी नेता का ‘कांड’ कैद; महिला को गले लगाने वाले वायरल वीडियो पर दी ये सफाई

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now