एक्सप्रेस वे पर से’क्स करने वाले बीजेपी नेता को मंदसौर पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला की तलाश जारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 25, 2025

manohar lal dhakad

मंदसौरः एक्सप्रेस वे पर खुलेआम सेक्स करने वाले  बीजेपी नेता मनोहर लाल धाकड़ को मंदसौर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस ने गिरफ्तारी से पहले तीन घंटे तक पूछताछ भी की है । बताया जा रहा है कि पुलिस एक्सप्रेस वे पर काम करने वाले उन लोगों पर भी कार्रवाई करेगी जिन्होंने ये वीडियो वायरल किया ।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद ने जानकारी देते हुए कहा, “13 मई को भानपुरा थाना क्षेत्र में घटित एक घटना से संबंधित वीडियो वायरल हुआ था। इस पर संज्ञान लेते हुए केस दर्ज किया गया। वायरल वीडियो की फुटेज को जब्त कर तकनीकी जांच की गई और उसके आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।”

एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म से जुड़े लोगों को भी नोटिस

पुलिस ने उस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से भी जुड़े लोगों को नोटिस भेजे हैं जिनके जरिए यह वीडियो फैलाया गया था। एसपी आनंद ने कहा कि वीडियो प्रसारित करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।  पुलिस का कहना है कि इस तरह की घटनाएं सामाजिक मर्यादा के खिलाफ हैं और इनसे कानून-व्यवस्था भी प्रभावित होती है। जिला प्रशासन ने जनता से भी अपील की है कि वे किसी भी असामाजिक गतिविधि को नजरअंदाज न करें और तुरंत पुलिस को सूचना दें।

See also  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 10 दिनों के विदेश दौरे के बाद रांची लौटे, एयरपोर्ट पर JMM कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

BJP_leader_Manohar_Dhakad_seen_having_sex

मनोहर लाल धाकड़ के साथ की महिला की तलाश

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस मामले में और भी लोग शामिल हो सकते हैं जिनकी पहचान की जा रही है। तकनीकी विश्लेषण और मोबाइल डेटा की मदद से जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। मंदसौर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर अश्लीलता या कानून तोड़ने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

मंदसौर पुलिस ने दर्ज किया था मामला

 पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता मनोहर लाल धाकड़ के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296,285,3(5) और भारतीय दंड विधान की धारा 294, 283, 34 में मामला दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपी मनोहरलाल धाकड़ ने अति व्यस्त रहने वाले दिल्ली-मुबई एक्सप्रेसवे पर सार्वजनिक रूप से एक महिला के साथ संबंध बनाए।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर महिला से से’क्स करते दिखे भाजपा नेता; CCTV में कैद हुआ अश्लील कांड

See also  अवैध खनन मामले में हटिया DSP प्रमोद मिश्रा से ईडी कर रही है पूछताछ

एक सीसीटीवी वीडियो वायरल हुआ है जिसमें दिख रहा है एक कार सड़क किनारे आकर खड़ी होती है। तभी वहां से एक अन्य वाहन भी गुजरता है। कार से एक महिला और पुरुष बाहर निकलते हैं और सड़क पर ही शारीरिक संबंध बनाने लगते हैं। कार का नंबर भी साफ दिख रहा है। कार का नंबर एमपी14 सीसी 4782 है। परिवहन विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार इस गाड़ी का रजिस्ट्रेशन मनोहरलाल धाकड़ के नाम पर दर्ज है।

जिस सीसीटीवी में घटना कैद हुई है उस पर 13 मई 2025 की तारीख और समय रात के 8:26 दिख रहा है। एफआईआर में लिखा गया है कि आरोपी का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमें आम व बीच रोड़ पर मारुति कंपनी की एक कार खड़ी कर, रोड पर उतरकर एक महिला के साथ 8 लेन वाले दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर अश्लील कृत्य करते हुए दिखाई पड़ रहा है।

See also  सरकारी अस्पताल में दलालों का 'तांडव' , सांसद सुखदेव भगत ने निजी अस्पतालों में मरीज भर्ती कराने पर लगाई फटकार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now