सलमान खान की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक, घर में संदिग्ध के घुसने पर बवाल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 22, 2025

सलमान खान की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक, घर में संदिग्ध के घुसने पर बवाल

डेस्कः फिल्म अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। मुंबई के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में एक अज्ञात व्यक्ति अवैध रूप से घर में घुस गया। 20 मई की शाम करीब 7.15 बजे सुरक्षा गार्ड को चकमा देकर शख्स अपार्टमेंट के अंदर दाखिल हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची और उस शख्स को हिरासत में ले लिया।

इजराइल दूतावास के दो कर्मचारियों की अमेरिका में हत्या, हमलावर अरेस्ट, कस्टडी में लगाए ‘फ्री फिलिस्तीन’ के नारे
सलमान खान को जान से मारने की धमकी के बाद वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। जिस शख्स को पुलिस ने हिरासत में लिया है उसका नाम जितेंद्र कुमार सिंह बताया जा रहा है जो छत्तीसगढ़ का रहने वाला है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।सलमान खान के घर मे घुसने की कोशिश पकड़े जाने पर शख्स ने कहा- ‘मैं सलमान खान से मिलना चाहता हूं, लेकिन पुलिस मुझे उनसे मिलने नहीं दे रही है, इसलिए मैं छिपने की कोशिश कर रहा था।’

See also  धनबाद में सांसद-विधायक के आवास के सामने पनपता रहा कोयला माफियाओं का साम्राज्य, BCCL की कार्रवाई में खुली ‘मौत की सुरंगों’ की हकीकत

चेहरे पर किया पेशाब, लगाया वायरस का इंजेक्शन… BJP विधायक के खिलाफ महिला ने दर्ज कराया गैंगरेप का मामला

गैलेक्सी अपार्टमेंट पर सलमान खान की सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस अधिकारी ने अपने बयान में बांद्रा पुलिस को बताया कि 20 मई को लगभग 09:45 बजे, एक अज्ञात व्यक्ति को गैलेक्सी अपार्टमेंट बिल्डिंग के आसपास घूमते देखा गया। फिर मैंने उसे समझाया और उस जगह से चले जाने को कहा. इसके बाद इस घटना से गुस्साए शख्स ने अपना मोबाइल फोन जमीन पर फेंककर तोड़ दिया।फिर, शाम करीब 7:15 बजे वही अज्ञात व्यक्ति गैलेक्सी अपार्टमेंट के मुख्य द्वार पर वापस आया और इमारत में रहने वाले एक व्यक्ति की कार से गेट के अंदर प्रवेश कर गया। वहीं, मौके पर मौजूद पुलिस कॉन्स्टेबल सुर्वे, महेत्रे, पवार और सुरक्षा गार्ड कमलेश मिश्रा ने तुरंत उसे हिरासत में लिया और बांद्रा पुलिस के हवाले कर दिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now