- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

पाकिस्तान की पोल खोलने वाली संसदीय टीम में शामिल नहीं होंगे युसूफ पठान, TMC सांसद ने कहा-‘मैं उपलब्ध नहीं हूं’

पाकिस्तान की पोल खोलने वाली संसदीय टीम में शामिल नहीं होंगे युसूफ पठान, TMC सांसद ने कहा-'मैं उपलब्ध नहीं हूं'

डेस्कः पाकिस्तान की पोल खोलने के लिए विदेश दौरे पर जाने वाले सांसदों के डेलिगेशन में पूर्व क्रिकेटर और तृणमूल कांग्रेस के सांसद युसूफ पठान शामिल नहीं होंगे। युसूफ पठान ने सरकार को अपनी ओर से जवाब भेजा है कि वो उपलब्ध नहीं है।

8 साल से ISI के लिए जासूसी करता था नोमान इलाही, दिलशाद मिर्जा ने दी थी ट्रेनिंग, 2017 में अवैध रूप से गया था पाकिस्तान
पाकिस्तान के खिलाफ एयरस्ट्राइक में जीत के बाद अब पॉलिटिकल डिप्लोमेटिक स्ट्राइक करने की भारत सरकार की तैयारी के बीच सरकार ने पाकिस्तान की पोल खोलने के लिए अलग-अलग देशों में संसदीय दल भेज रही है। इस संसदीय दल में टीएमसी सांसद युसूफ पठान और ओवैसी जैसे मुस्लिम चेहरे का नाम भी था। लेकिन युसूफ पठान ने भारत सरकार को जानकारी दी है कि वे उपलब्ध नहीं है। सूत्रों के अनुसार वो अब पाकिस्तान की पोल खोलने वाले सांसदों के डेलिगेशन का हिस्सा नहीं होंगे।

See also  अलकायदा के संदिग्ध आतंकी डॉक्टर इश्तियाक के बबलू खान से ED ऑफिस में हो रही है पूछताछ

निशिकांत दुबे और विद्युतवरण महतो सहित 17 सांसद को संसद रत्न पुरस्कार, समितियों की रिपोर्ट के आधार पर हुआ चयन
सूत्रों का कहना है कि भारत सरकार ने सांसद युसूफ पठान से सीधा संपर्क किया था। सांसदों के प्रतिनिधिमंडल में यूसुफ पठान का नाम शामिल करने से पहले टीएमसी के साथ कोई सलाह-मशविरा नहीं किया गया था। भारत सरकार ने सीधे युसूफ पठान से संपर्क किया था और अब पठान ने भारत सरकार को यह जानकारी दे दी है कि वह डेलिगेशन के साथ विदेश जाने के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।

CJI बीआर गवई को मुख्य सचिव और DGP ने नहीं किया रिसीव, प्रोटोकॉल टूटने से हुए नाराज
इधर, टीएमसी ने विदेश नीति को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है. यूसुफ पठान के विदेश जाने वाले सांसदों के डेलिगेशन से नाम वापस लेने के बाद टीएमसी ने कहा है कि विदेश नीति भारत सरकार का विषय है। इसकी पूरी जिम्मेदारी केंद्र सरकार को लेनी चाहिए।गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च कर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर और पंजाब प्रांत स्थित नौ आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था।

See also  India Pakistan Tension: पाकिस्तान ने तुर्की का ड्रोन इस्तेमाल कर हमला किया, सैन्य ठिकाने पर था निशाना, LOC पर की फायरिंग
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now