अमित मालवीय ने राहुल गांधी को लेकर किया आपत्तिजनक पोस्ट, पाक आर्मी चीफ के साथ तस्वीर डालकर बताया मॉडर्न मीर जाफर

अमित मालवीय ने राहुल गांधी को लेकर किया आपत्तिजनक पोस्ट, पाक आर्मी चीफ के साथ तस्वीर डालकर बताया मॉडर्न मीर जाफर

डेस्कः बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट किया है। उन्होने पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिफ मुनीर और राहुल गांधी के चेहरे को मिलाते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मॉडर्न युग का मीर जाफर कहा है।

 

‘पूरा पाकिस्तान भारत की जद में है’, ऑपरेशन सिंदूर पर सेना अधिकारी का बड़ा खुलासा; कहा- हम पाक से…
अमित मालवीय ने पोस्ट करते हुए लिखा है कि राहुल गांधी ने एक बार भी ये जानने की कोशिश नहीं की कि इस संघर्ष में पाकिस्तान के कितने जेट मार गिराये गए और कितने नष्ट हुए। राहुल गांधी को आगे क्या मिलेगा? निशान-ए-पाकिस्तान? बीजेपी आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय ने कहा कि यह चौंकाने वाला नहीं है कि राहुल गांधी पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर प्रधानमंत्री को बधाई भी नहीं दी। इसके बजाए वह बार-बार पूछ रहे हैं कि हमने कितने एयरक्राफ्ट गंवा दिए जबकि इस सवाल का जवाब डीजीएमओ की ब्रीफिंग में पहले से दिया जा चुका है।

पाक के लिए जासूसी की आरोपी ज्योति का बिहार कनेक्शन, इंस्टाग्राम पोस्ट से खुलासा; अजगैवीनाथ मंदिर की बढ़ी सुरक्षा
कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से सवाल पूछा था और कहा था कि पाकिस्तान को हमले की सूचना पहले दिए जाना कोई चूक नहीं, बल्कि एक अपराध था. और देश को सच्चाई जानने का हक है।

See also  Operation Sindoor पर क्या कह रही हैं पहलगाम टेरर अटैक में सुहाग खो चुकी पीड़ित महिलाएं.. सुनिए
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now