JSCA के चुनाव में अजय नाथ शाहदेव की ‘द टीम’ ने किया क्लीन स्वीप, सौरभ तिवारी और शाहबाज नदीम समेत सभी सदस्यों की हुई जीत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 18, 2025

JSCA के चुनाव में अजय नाथ शाहदेव की 'द टीम' ने किया क्लीन स्वीप, सौरभ तिवारी और शाहबाज नदीम समेत सभी सदस्यों की हुई जीत

रांचीः रविवार को जेएससीए का चुनाव संपन्न हुआ। अजय नाथ शाहदेव और एसके बेहरा के गुट के बीच हुए मुकाबले में अजय नाथ शाहदेव की ‘द टीम’ ने क्लीन स्वीप किया है। अध्यक्ष पद समेत सभी सीटों पर अजय नाथ शाहदेव गुट की जीत हो गई है। एसके बेहरा गुट को करारी शिकस्त मिली है।

GrOktJNXcAA0ztA

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के चचेरे भाई का निधन, जगदीश सोरेन का नेमरा में होगा अंतिम संस्कार
15 सीटों पर हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर अजय नाथ शाहदेव ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। उपाध्यक्ष पद पर संजय पांडे, सचिव पद पर क्रिकेटर सौरभ तिवारी, सह सचिव पद पर क्रिकेटर शाहबाज नदीम ने जीत दर्ज की है। अमिताभ घोष ने कोषाध्यक्ष पद पर जीत हासिल कर ली है।

JSCA का चुनाव हुआ रोचक, ‘द टीम’ से अध्यक्ष के लिए अजयनाथ और दो पूर्व क्रिकेटरों ने भरा पर्चा, बेहरा गुट आज करेगा नामांकन

अजय नाथ शाहदेव के गुट की ओर से कमेटी मेंबर के रूप में संजय जैन, रमेश कुमार, मिहिर प्रीतेश तोपनो, परवेज खान और रत्नेश कुमार सिंह की जीत हुई है। जिला कमेटी मेंबर में वीरेंद्र पाठक, श्रीराम पुरी, राघवेंद्र नारायण सिंह और उत्तर कुमार बिस्वास ने जीत हासिल की है। वहीं स्कूल एंड क्लब रिप्रेजेंटेटिव के रूप में उमा महेश्वर राव ने जीत का परचम लहराया है। जीत के बाद अजय नाथ शाहदेव के गुट ने जेएससीए स्टेडिम में जमकर आतिशबाजी कर जीत की खुशी मनाई। अजय नाथ शाहदेव गुट का वादा है कि वो पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी के सपनों को पूरा करेगी। अजय नाथ शाहदेव अमिताभ चौधरी के नजदीकी माने जाते थे और उनके नेतृत्व में ही उन्होने जेएससीए की बारिकियों को समझा। इस बार के चुनाव में उनका मुकाबला जमशेदपुर के प्रसिद्ध उद्योगपति एके बेहरा से था, रोमांचक और कड़ा मुकाबला होने की संभावनाओं के बीच अजय नाथ शाहदेव की द टीम ने एकतरफा मुकाबला में एके बेहरा गुट को हरा दिया।

See also  कानपुर आईआईटी में फिर दरिंदगी, महिला सहकर्मी से रेप, छानबीन में जुटी पुलिस
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now