दुमका में दिल दहलाने वाली घटना, नाले में पानी फेंकने के विवाद में महिला पर तलवार से हमला, सिर को धड़ से किया अलग

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 15, 2025

दुमका में दिल दहलाने वाली घटना, नाले में पानी फेंकने के विवाद में महिला पर तलवार से हमला, सर को धड़ से किया अलग

दुमकाःझारखंड के दुमका जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक युवक ने मामूली विवाद के चलते तलवार से एक महिला का सिर धड़ से अलग कर दिया और उसके पति को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद को नगर थाना दुमका में पुलिस के हवाले कर दिया।

दिल्ली से बिहार जा रही बस में लगी आग, 5 लोगों की जिंदा जलने से मौत, ड्राइवर और कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान
यह घटना बुधवार शाम करीब 7 बजे दुमका शहर के कब्रिस्तान रोड इलाके के केवटपाड़ा में हुई। मिली जानकारी से मुताबिक पड़ोसी रागनी झा से विमला देवी का अक्सर नव निर्मित पिसीसी रोड पर पानी और कूड़ा फेंकने को लेकर होता रहता था। बुधवार शाम विमला देवी का रागनी झा से रोड पर पानी फेंकने को लेकर बहस हो गई। उसी समय विमला के शिक्षक पति मनोज सिंह बाइक से घर की गली में पहुंचे तो देखा की की पडोसी से पत्नी की बकझक हो रही है। वे बीच बचाव में करने लगे।इस बीच आरोपी युवक फूलचंद साह अपने पिता लालचंद साह और दो भाइयों के साथ वहां पहुंचा और बुजुर्ग दम्पति से उलझ गए । विवाद इतना बढ़ गया कि उसने तलवार निकाल ली और महिला पर हमला कर दिया। एक ही वार में उसने महिला का सिर धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद उसने महिला के पति पर भी तलवार से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन कुछ ही देर बाद उसने खुद को नगर थाना दुमका में पुलिस के हवाले कर दिया और अपना अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया और घायल पति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने घटनास्थल से तलवार बरामद कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

See also  कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी पहली बार पहुंचे धनबाद, अग्नि प्रभावित और भू-धसान वाले इलाकों का दौरा

BJP नेता का अश्लील VIDEO हुआ वायरल, लड़ चुके है विधानसभा का चुनाव, बिहार में शादी समारोह के दौरान डांसर पर बरसाएं नोट
घटना में घायल मनोज सिंह ने बताया की उनके पत्नी विमला का पड़ोस में रहने वाली रागनी झा से रोड पर पानी और कूड़ा फेंकने को लेकर होते रहती थी। उसका साथ आरोपी युवक फूलचंद साह और उसका परिवार देता था। बुधवार को पड़ोसी रागनी झा से पत्नी कहा सुनी हुई। उसी समय मै भी बाजार से वहां पहुंचा। विवाद इतना बढ़ गया की पडोसी फूलचंद तलवार लेकर अपने पिता और भाई के साथ वहाँ पहुंच। फूलचंद ने एक ही वार में विमला देवी का सर धड़ से अलग कर दिया। फिर आरोपी ने तलवार से मनोज सिंह पर जानलेवा हमला किया लेकिन बचाव में हाथ उठा लेने से गर्दन कटने से बच गया। तलवार के वार से हाथ बुरी तरह से कट गया जिससे खून का काफ़ी रिसाव हो गया। घायल शिक्षक की हालत नाजुक बनी हुई है। वही मृतिका विमला देवी की बेटी ने कहा की मामूली विवाद में इतनी बड़ी घटना को पड़ोसी घटित करेंगे इसका अंदाज नहीं था। उसने कहा वह भाग कर घर के अंदर छिप गई जिसके कारण उसकी जान बच गई ।दुमका के एसडीपीओ इ. डूंगडूंग ने कहा की पुलिस को घटना की सूचना मिली की केवटपाड़ा में एक पड़ोसी ने एक महिला को तलवार से हमला कर हत्या कर दी है और उसके पति को बुरी तरह से घायल कर दिया है।  घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुँच कर घायल पति को ईलाज के लिए फूलों झानों मेडिकल कॉलेज भेजा गया और पत्नी की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया । जबकि मामले की गहराई से जांच की जा रही है हैं।

See also  हजारीबाग में अपराधियों ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना, 25 लाख का आभूषण लेकर हुए फरार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now