भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम, देर रात अमेरिका ने की मध्यस्थता, 12 मई को होगी दोनों देश के बीच बातचीत

भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम, देर रात अमेरिका ने की मध्यस्ता-राष्ट्रपति ट्रंप ने किया दावा

डेस्कः इस वक्त की बड़ी खबर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को लेकर आ रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया है कि भारत और पाकिस्तान युद्ध विराम के लिए तैयार हो गये है।

सैन्य ठिकानों, स्कूल और अस्पताल को निशाना बना रहा है पाकिस्तान, उकसावे वाली हरकत को भारतीय सेना ने दिया जवाब-कर्नल सोफिया कुरैशी
ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि “अमेरिका की मध्यस्थता में एक लंबी रात की बातचीत के बाद, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल संघर्षविराम पर सहमत हो गए हैं…”

गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच 22 अप्रैल को हुए पहलगाम टेरर अटैक के बाद तनान चल रहा था । भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर नष्ट करने के बाद पाकिस्तान भारत पर कई बार ड्रोन और एलओसी पर फायरिंग की जिसके बाद दोनों देशों में तनाव बढ़ गया था। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, “पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक (DGMO) ने आज दोपहर 15:35 बजे भारतीय DGMO को फोन किया। उनके बीच सहमति बनी कि दोनों पक्ष भारतीय मानक समयानुसार 17:00 बजे से जमीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर देंगे। आज दोनों पक्षों को इस सहमति को लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। सैन्य संचालन महानिदेशक 12 मई को 12:00 बजे फिर से बात करेंगे।”

See also  India-Pakistan War: संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने की पहलगाम टेरर अटैक की निंदा, युद्ध पर क्या दी नसीहत...

Screenshot 2025 05 10 at 5.45.50 PM

मार्को रुबियो ने भी लिखा है कि भारत और पाकिस्तान युद्ध विराम के लिए तैयार हो गए हैं । उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी पूरी जानकारी दी है ।

“पिछले 48 घंटों के दौरान, @VP वेंस और मैंने भारत और पाकिस्तान के वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत की है, जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शहबाज़ शरीफ, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर, और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल व असीम मलिक शामिल हैं।

मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान की सरकारों ने तत्काल संघर्षविराम पर सहमति व्यक्त की है और एक तटस्थ स्थान पर विभिन्न मुद्दों पर वार्ता शुरू करने का निर्णय लिया है।

हम प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री शरीफ की इस बात के लिए सराहना करते हैं कि उन्होंने शांति के मार्ग को चुनने में दूरदर्शिता, विवेक और राजनयिक सूझबूझ का परिचय दिया है।”

marco rubio

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ट्वीट किया, “…भारत और पाकिस्तान के नेताओं के कठिन परिश्रम और इस संघर्षविराम में शामिल होने की इच्छा के लिए मैं उनके प्रति आभार व्यक्त करता हूं।”

See also  प्राइमरी स्कूलों में जनजातीय-क्षेत्रीय भाषा के 12 हजार शिक्षक होंगे बहाल, कैबिनेट की मंजूरी के बाद इसी महीने शुरू होगी नियुक्ति प्रक्रिया

Gql3i0WWIAA82L5

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now