- Advertisement -
cm-dipawali-bannercm-dipawali-banner

सैन्य ठिकानों, स्कूल और अस्पताल को निशाना बना रहा है पाकिस्तान, उकसावे वाली हरकत को भारतीय सेना ने दिया जवाब-कर्नल सोफिया कुरैशी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 10, 2025

सैन्य ठिकानों, स्कूल और अस्पताल को निशाना बना रहा है पाकिस्तान, उकसावे वाली हरकत को भारतीय सेना ने दिया जवाब-कर्नल सोफिया कुरैशी

डेस्कः पाकिस्तान के साथ बढ़ते संघर्ष को लेकर विदेश मंत्रालय और सेना से संयुक्त रूप से प्रेस ब्रिफिंग शनिवार को की। कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से 26 से ज्यादा जगहों पर हमले किए हैं।पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन पर पाकिस्तान ने ड्रोन से हमले की कोशिश की है, जिसे नाकाम कर दिया गया है।”उधमपुर, भुज, बठिंडा, पठानकोट सहित 5 जगहों पर उपकरण को हानि पहुंचाई. श्रीनगर, अवंतीपुर में चिकित्सा परिसर और स्कूल को निशाना बनाया.”कर्नल सोफिया क़ुरैशी ने कहा कि भारत तनाव नहीं चाहता लेकिन पाकिस्तान की तरफ से उकसावे की कार्रवाई की जा रही है।

पाकिस्तान के सियालकोट में पाकिस्तान का लॉन्चपैड भारतीय सेना ने किया तबाह, पाकिस्तानी रेंजर्स चौकी छोड़कर भागे

कर्नल सोफिया क़ुरैशी ने कहा, “पाकिस्तान भारतीय रक्षा प्रतिष्ठानों को निशाना बना रहा है। पाकिस्तान ने पंजाब में हाई स्पीड मिसाइल दागी जिसका जवाब दिया जा रहा है।भारतीय सशस्त्रों बलों ने जवाब दिया ,पाक के सैन्य ठिकानों पर नियंत्रित प्रहार किया गया। भारतीय सेना ने पाक सेना को काफ़ी क्षति पहुंचाई है।” “पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दिया जा रहा है। पाकिस्तान आम नागरिकों को निशाना बना रहा है। भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को बड़ा नुकसान पहुंचा है.”

See also  JPSC परीक्षा में धांधलीः अभय तिवारी ने बोला-एक सीट की 40 से 60 लाख में डील, सबका हिस्सा तय, मास्टरमाइंड का ससुर CID के हिरासत में

जम्मू के पास भारतीय सेना ने पाकिस्तानी चौकियों और आतंकवादी लॉन्च पैड्स को तबाह कर दिया है, जहां से ड्रोन लॉन्च किए जा रहे थे

कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया, “पाकिस्तानी सेना ने पश्चिमी सीमाओं पर लगातार आक्रमक गतिविधियां जारी रखी हैं। उसने ड्रोन, लंबी दूरी के हथियार, युद्धक हथियार और लड़ाकू विमानों का उपयोग कर भारतीय सैन्य ढांचे को निशाना बनाया…अंतरराष्ट्रीय सीमा और LoC पर 26 से अधिक स्थानों पर हवाई घुसपैठ के प्रयास किए गए। भारतीय सशस्त्र बलों ने अधिकांश खतरों को सफलतापूर्वक निष्क्रिय किया…पाकिस्तान ने पंजाब के एयरबेस को निशाना बनाने के लिए रात 1:40 बजे हाई-स्पीड मिसाइलों का इस्तेमाल किया…चिंता का विषय यह रहा कि पाकिस्तान ने लाहौर से उड़ान भरने वाले नागरिक विमानों की आड़ लेकर अंतरराष्ट्रीय हवाई मार्गों का दुरुपयोग किया ताकि वो अपनी गतिविधियां छिपा सकें…”

See also  पाकिस्तान की ओर से किये गये हमले में अबतक बिहार के 3 जवान शहीद, इम्तियाज-रामबाबू के बाद अब सिंकदर ने दी शहादत

भारत ने पाकिस्तान पर दागीं 6 बैलिस्टक मिसाइल, 4 एयरबेस के पास धमाका- पाक आर्मी का दावा

विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने बताया कि पश्चिमी सीमा पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। लोइटरिंग एम्युनिशन ड्रोन का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही कई कई उच्च मिसाइलों का इस्तेमाल हुआ है। उनकी ओर से हुए हमले में ज्यादातर टॉरगेट पंजाब था। पाकिस्तान ने नागरिक स्थानों को भी निशाना बनाया।इसके अलावा पाकिस्तान ने मिस्ड इंफॉर्मेशन अभियान शुरू किया। ब्रह्मोस मिसाइल पर भी उसकी ओर से झूठी कहानियां कही जा रही है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now