लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद देश सेवा की जताई इच्छा, कहा- मैने भी पायलट की ट्रेनिंग ली है

लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद देश सेवा की जताई इच्छा, कहा- मैने भी पायलट की ट्रेनिंग ली है

पटनाः बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने राजनीति के मैदान से अलग हटकर युद्ध के मैदान में उतरने की इच्छा जताई है। पाकिस्तान से तनाव और ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी के बाद तेजप्रताप यादव ने देश सेवा की इच्छा अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स के माध्यम से प्रकट की है।

tej pratap yadav 1746666377549 1746666377790

पूंछ में पाकिस्तान की गोलीबारी में शहीद हुए लांस नायक दिनेश कुमार, 12 आम नागरिकों की भी गई जान
बिहार सरकार में पूर्व मंत्री रहे तेजप्रताप यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि पायलट की ट्रेनिंग अगर देश के काम आ सकती है तो,मैं तेज प्रताप यादव हर समय देश की सेवा के लिए तत्पर हूँ।आपके जानकारी के लिए बता दू की मैने भी पायलट की ट्रेनिंग ले रखी है और देश के लिए मेरी जान भी चली जाए तो अपने आपको भाग्यशाली समझुगा।जय हिंद.

- Advertisement -
LD-advertisement

 

- Advertisement -
royal-soler-new

मैं कर्नल सोफिया कुरैशी बोल रही हूं…जानिये उस महिला ऑफिसर के बारे में जिसने सबूत दिखाकर पाक को दिखाई औकात
इससे पहले ऑपरेशन सिंदूर के बाद उन्होने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर लिखा था कि भारत, भारतीयों और भारतीय सेना ने कभी भी अपने देश में किसी भी प्रकार के आतंकवाद और अलगाववाद को बर्दाश्त नहीं किया है और ना ही कभी करेंगे।भारतीय सेना ने हर बार माताओं की कोख, बहनों की कलाई, और उनके माथे के सिंदूर की रक्षा की है।
हम सत्य, अहिंसा और शांति को मानने वाले लोग है। हम भारतीय कभी गलत नहीं करते लेकिन अगर कोई हमारे साथ गलत करता है तो फिर हम सहते नहीं। आतंकवाद को पोसने वाले लोग यदि हमारी एकता, अखंडता और संप्रभुता पर प्रहार करेंगे तो हमें एकजुट होकर मुँह तोड़ जवाब देना आता है। आतंकवाद के विरुद्ध इस लड़ाई में 140 करोड़ भारतवासी भारतीय सेना और सरकार के साथ है।हिंदुस्तान ज़िंदाबाद! भारतीय सेना ज़िंदाबाद! जय हिंद!

Total Views: 0
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now