भारत की महिला शक्ति का बज रहा है डंका, सोशल मीडिया पर छा गईं कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 7, 2025

भारत के महिला शक्ति का बज रहा है डंका, सोशल मीडिया पर छा गई सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह

डेस्कः पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया। सेना की ओर से मीडिया ब्रिफिंग के लिए दो महिला अधिकारी को भेजा गया। कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। भारत के नारी शक्ति की हर तरफ चर्चा होने लगी। सोशल मीडिया पर दोनों अधिकारियों की जमकर तारीफ होने लगी।

मैं कर्नल सोफिया कुरैशी बोल रही हूं…जानिये उस महिला ऑफिसर के बारे में जिसने सबूत दिखाकर पाक को दिखाई औकात
कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने भारतीय सेना की ताकत और पराक्रम को दुनिया के सामने रखा। भारतीय सेना अपने दुश्मनों और आतंकवादियों को किस तरह जवाब देती है ये भी बखूबी बताया। उन्होने बताया कि भारतीय सेना कैसे पाकिस्तान के पाले हुए आतंकवाद को खत्म कर रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दोनों महिला अधिकारियों की चर्चा और तारीफ खूब हो रही है। X पर सोफिया कुरैशी ट्रेंड कर रही हैं, साथ ही विंग कमांडर व्योमिका सिंह की भी तारीफ हो रही है। इसके अलावा, ‘नारी शक्ति’ भी ट्रेंड कर रहा है। लोग इसे भारत की नारी शक्ति का प्रतीक मान रहे हैं, और भारतीय सेना के प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये से पाकिस्तान को यह संदेश भी दिया जा रहा है कि भारत की महिलाएं कितनी ताकतवर हैं।

See also  प्रिंस खान ने रांची के जमीन कारोबारी से मांगी एक करोड़ की रंगदारी, थानेदार के सामने भी आया फोन

screenshot 2025 05 07 113446 0

Operation Sindoor Live Updates: हमले में मारा गया आतंकी मसूद अजहर का पूरा परिवार,जैश प्रमुख बोला-‘मैं भी मर जाता’

देखिये सोफिश कुरैशी और व्योमिका सिंह में सोशल मीडिया पर क्या कहा जा रहा है










WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now