Operation Sindoor Live Updates: हमले में मारा गया आतंकी मसूद अजहर का पूरा परिवार,जैश प्रमुख बोला-‘मैं भी मर जाता’

Operation Sindoor Live Updates: हमले में मारा गया आतंकी मसूद अजहर का पूरा परिवार,जैश प्रमुख बोला-'मैं भी मर जाता'

डेस्कः पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान और पीओके में चलाये गये एयरस्ट्राइक ऑपरेशन सिंदूर में जैश ए मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के परिवार के 14 सदस्यों की मौत हो गई। यह हमला भारत की सीमा से 100 किमी दूर हुआ। रिपोर्ट्स में मसूद अजहर की बहन और उनके परिवार के सदस्यों की मौत की बात कही गई है।

Operation Sindoor Live: 25 मिनट में 9 कैंप ध्वस्त, सेना ने बताई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पूरी कहानी

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक स्ट्राइक के वक्त मसूद अजहर की बड़ी बहन, मौलाना कशफ का पूरा परिवार, मुफ्ती अब्दुल रऊफ के पोते, बड़ी बेटी शहीद बाजी सादिया अपने पति और चार बच्चों के साथ घर में सो रहा था।हमले में 14 की मौत हो गई है, जबकि कुछ लोग घायल हुए हैं। वहीं हमले के बाद मसूद अजहर ने अपना बयान जारी किया है। मसूद का कहना है कि घर के 10 लोगों के मौत की अभी पुष्टि हुई है।मसूद के मुताबिक स्ट्राइक में 5 बच्चे मारे गए हैं। कुछ महिलाओं के भी मरने की खबर है। इसके अलावा मसूद के बहनोई भी स्ट्राइक में ढेर हो गया है।

- Advertisement -
LD-advertisement

PM मोदी ने दिया था ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम, सेना के एयरस्ट्राइक से पहलगाम के गुहनगारों को मिट्टी में मिलाया

- Advertisement -
royal-soler-new

परिवार के खत्म होने पर मसूद अजहर रोया है। उसने बयान जारी कर कहा है कि मैं भी मर जाता। दरअसल, भारत के हमले में उसके भाई, बहन समेत पूरा परिवार खत्म हो गया है।मसूद अजहर आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का सरगना है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही मसूद अंडरग्राउंड है। मसूद भारत के हिटलिस्ट में शामिल है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now