PM मोदी ने दिया था ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम, सेना के एयरस्ट्राइक से पहलगाम के गुहनगारों को मिट्टी में मिलाया

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 7, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सेना को दिया था साफ संदेश-वहां से गोली चलेगी यहां से गोली चलेगा

डेस्कः भारतीय सेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंवादियों के ठिकानों को एयरस्ट्राइक कर ध्वस्त किया है। सेना के इस अभियान को नाम ऑपरेशन सिंदूर रखा गया है। अब ये बात निकलकर सामने आई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही एयरस्ट्राइक का नाम ऑपरेशन सिंदूर रखा था।

Breaking News; Operation Sindoor: भारत ने पाकिस्तान के ख़िलाफ़ की कार्रवाई, पहलगाम टेरर अटैक का बदला
पीएम ने एक हफ्ते पहले ही बैठक में कहा था कि पहलगाम आतंकी हमले के दौरान आतंकवादियों ने पुरूषों को टारगेट किया था। उनके इस हमले से कई महिलाएं विधवा हो गई। हमें जवाब देना है और ये दिखाना है कि भारत से ऐसे ही जाने नहीं देगा. इसके बाद पीएम मोदी ने खुद ही इस सैन्य ऑपरेशन का नाम ‘मिशन सिंदूर’ रखा।

1-2 नहीं, अब तक 90 से अधिक आतंकी मारे गए; ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान की जमीन लाल
आतंकियों ने पत्नियों के सामने उनके पतियों को मारा था
बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले में आतंकियों ने चुन-चुन पर पुरुषों को निशाना बनाया था और पत्नियों के सामने ही उनके पतियों को गोली मार दी थी। आतंकियों ने ना बच्चों को टारगेट किया था और ना ही महिलाओं को टारगेट किया था। उन्होंने परिवारों के सामने पुरुषों को चुन-चुन कर और धर्म पूछकर मारा था। इसको लेकर देश में काफी गुस्सा था। जिस तरह से महिलाओं के सामने उनके सिंदूर को उजाड़ दिया गया था, उसके लेकर भारवासियों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा था।

See also  बसंत सोरेन बेल की कॉपी लेकर पहुंचे PMLA कोर्ट, हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट ने दी है जमानत

भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर पाकिस्तानी PM का आया बयान, कहा-यह “Act of War”
पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए संतोष जगदाले की पत्नी प्रगति जगदाले ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कहा, “इसके लिए मैं आभार व्यक्त करती हूं क्योंकि पीएम मोदी पाकिस्तान को ये दिखा दिया कि हम भी चुप बैठने वालों में से नहीं हैं।” वहीं, आतंकी हमले में मारे गए कौस्तुभ गणबोटे की पत्नी संगीता गणबोटे ने ऑपरेशन सिंदूर पर कहा, “इन्होंने जो कार्रवाई की है वो एकदम सही किया है और ऑपरेशन का नाम सिंदूर देकर महिलाओं को सम्मान भी दिया है।”

Operation Sindoor: पाकिस्तानी ही दे रहे भारत के हमले के सबूत, मिसाइल अटैक के कई VIDEO आए सामने
पहलगाम हमले में कानपुर के 31 वर्षीय व्यवसायी शुभम द्विवेदी ने भी अपनी जान गंवाई थी। उनकी पत्नी ऐशान्या द्विवेदी की शादी को अभी दो महीने भी पूरे नहीं हुए थे, उन्होंने उस भयावह दिन को याद करते हुए अपनी पीड़ा को शब्दों में बयां किया। एक नई उम्मीद और गर्व के साथ, ऐशान्या ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है।

See also  झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार का दिल्ली दौरा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now