पंचायत सचिव चला रहा था फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का रैकेट, जमशेदपुर पुलिस ने 5 लोगों को किया गिरफ्तार, सभी प्रखंडों में दिये गए जांच के आदेश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 6, 2025

पंचायत सचिव चला रहा था फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का रैकेट, जमशेदपुर पुलिस ने 5 लोगों को किया गिरफ्तार, सभी प्रखंडों में दिये गए जांच के आदेश

जमशेदपुरः झारखंड में बड़े पैमाने पर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का काम हुआ है। अलग-अलग जगहों पर जांच के दौरान कई खुलासे हुए है। जमशेदपुर के चाकूलिया मटियाबांधी पंचायत में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने के मामले में पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त अनन्य मित्तल ने खुलासा किया है। उपायुक्त ने बताया है कि चार हजार से ज्यादा फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाये गये है।

लोहरदगा के भंडरा में प्रज्ञा केंद्र संचालक को पुलिस ने लिया हिरासत में, 746 फर्जी जन्म प्रमाणपत्र जारी करने के मिले सबूत
उपायुक्त ने बताया कि शिक्षा के अधिकार अधिनियम आर.टी.ई के तहत विद्यालयों में बीपीएल बच्चों के नामांकन के लिए जमा किए जन्म प्रमाण पत्र की जांच के क्रम में यह पूरा मामला सामने आया है। उन्होंने बताया कि मामला सामने आने के बाद घाटशिला SDO के नेतृत्व में जांच टीम गठित कर चाकुलिया प्रखंड के मटियाबांधी पंचायत से जारी प्रमाण पत्रों की जांच कराई गई।

See also  पाकिस्तान ने अपने ही नागरिकों पर गिराए बम, महिला-बच्चे समेत 30 की मौत

GqRltdjbQAA90mc

विनोबा भावे और सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय को मिला स्थायी कुलपति, राजभवन ने जारी की अधिसूचना
उन्होंने बताया कि जनवरी 2023 से अबतक कुल कुल 4567 जन्म प्रमाण पत्रों की जांच के क्रम में 4281 जन्म प्रमाण पत्र फर्जी पाये गए हैं। फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर स्कूल में नामांकन, सरकारी योजना का लाभ अथवा जन्म प्रमाण पत्र के आधार पर पासपोर्ट, आधार या अन्य दस्तावेज बनाये जाने की संभावना को देखते हुए संबंधित विभागों और एजेंसियों को फर्जी जन्म प्रमाण पत्र की सूची भेजी गई है ताकि सही कार्रवाई हो सके।

चाईबासा के बड़े कारोबारी पटेल बंधू के घर GST का छापा, कोलकाता और जमशेदपुर से आई टीम ने किया रेड
वहीं, SSP किशोर कौशल ने बताया कि मामले के जांच के दौरान पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन कर मटियाबांधी पंचायत सचिव सुनील महतो, वीएलई सपन कुमार महतो, मलकुण्डी पंचायत. शिवम डे, दो बिचौलिए हारिश प्रमाणिक और आरिफ आलम को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के पास से फर्जी जन्म प्रमाण बनाने वाले उपकरणों को भी जब्त कर लिया गया है. वहीं, अन्य अभियुक्तों के खिलाफ अनुसंधान एवं छापेमारी जारी है।

See also  Big Breaking: कई इंटरनेशनल एयरलाइन ने पाकिस्तान एयरस्पेस से बनाई दूरी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now