पटना मेट्रो के जूनियर इंजीनियर को आरा में अपराधियों ने मारी गोली, घायल JE के पिता है जेडीयू MLC के बॉडीगार्ड

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 6, 2025

टना मेट्रो के जूनियर इंजीनियर को आरा में अपराधियों ने मारी गोली, घायल JE के पिता है जेडीयू MLC के बॉडीगार्ड

पटनाः आरा टाउन थाना क्षेत्र के शिवगंज-सपना सिनेमा रोड़ स्थित शिवगंज दुर्गा मंदिर के नजदीक सोमवार देर रात अपराधियों ने शादी समारोह से लौट रहे पटना मेट्रो के जूनियर इंजीनियर प्रकाश राय को गोली मार दी।

NEET UG 2025: अभ्यर्थी की जगह परीक्षा में बैठे MBBS डॉक्टर, बिहार से दो गिरफ्तार
घायल प्रकाश राय को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वो मूलरूप से भोजपुर जिले के हसन बाजार थाना क्षेत्र स्थित सहेजनी गांव के रहने वाले है। वर्तमान में टाउन थाना क्षेत्र के आनंद नगर मोहल्ले के रहने वाले है। जख्मी जेई के पिता आरा-बक्सर के एमएलसी राधाचरण साह उर्फ सेठ के निजी अंगरक्षक बताए जा रहे है।

सांसदी छोड़ विधायकी लड़ेंगे पप्पू यादव? लालू बिना RJD को बताया जीरो; बोले- कांग्रेस के नेतृत्व में बनेगी सरकार
अपराधियों ने मेट्रो रेल के इंजीनियर को गोली क्यों मारी है? अभी इसका पता नहीं चल सका है। इसके अलावा इस गोलीकांड में किसका हाथ है? इस बारे में भी अभी पुष्ट जानकारी नहीं मिली है। फिलहाल इस सनसनीखेज वारदात के बाद से पुलिस इसकी जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

See also  सलमान खान की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक, घर में संदिग्ध के घुसने पर बवाल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now