- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

पाकिस्तान पर ट्रिपल अटैक! जल-थल-वायु से बेदखल, चिट्ठी-पार्सल सब बंद…. जानिए भारत ने क्या-क्या लिया एक्शन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 3, 2025

india pakistan postel service (1)

डेस्कः पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत एक-एक करके पाकिस्तान की घेराबंदी कर रहा है। भारत ने पाकिस्तान को एक और चोट दिया है और वो है आर्थिक चोट। भारत ने पाकिस्तान से आने वाले सामानों पर प्रतिबंध लगा दिया है। पहले भारत ने डायरेक्ट इम्पोर्ट बंद किया था और अब इनडायरेक्ट इम्पोर्ट भी बंद कर दिया है। इतना ही नहीं भारत ने पाकिस्तान से डाक सेवा भी बंद कर दी है । यानी भारत से अब पाकिस्तान ना तो कोई चिट्ठी लिख सकता है और ना ही वहां से कोई पार्सल आ सकता है। पाकिस्तान के लिए भारत ने एक तौर से आर्थिक नाकेबंदी शुरु कर दी है ।

पाकिस्तान जलमार्ग से भी कटा

इतना ही नहीं भारत के शिपिंग मंत्रालय ने भी निर्देश जारी कर दिया है कि भारतीय समुद्री सीमा में पाकिस्तानी फ्लैग धारण किए किसी भी शिप को आने की इजाजत नहीं होगी। इतना ही नहीं पाकिस्तान के समुद्री सीमा में भारतीय जहाजों, नावों के भी जाने पर पाबंदी लगा दी गई गई है ।

See also  पेशे से टीचर, 8 पुरुषों से कर चुकी थी शादी, 9वें के तलाश में थी... पकड़ी गई लुटेरी दुल्हन समीरा फातिमा

GqBk5gAXgAAMzP0

पाकिस्तान के PM का यूट्यूब चैनल भारत में बैन, 24 घंटे में भारत के हमले का दावा करने वाले मंत्री तरार का X अकाउंट ब्लॉक
भारत के वाणिज्य मंत्रालय ने कहा है कि अब पाकिस्तान से पूरी तरह से आयात पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह पाकिस्तान को आर्थिक रूप से कमजोर करने के लिए उठाया गया है बड़ा कदम है।भारत का वाणिज्य मंत्रालय उन उत्पादों की सूची तैयार कर रहा है, जिन्हें भारत से आयात-निर्यात नहीं किया जाएगा।

ship pakistan

WhatsApp Image 2025 05 03 at 13.31.01 23dec8c6

पहलगाम टेरर अटैक के बाद धनबाद में ATS की बड़ी कार्रवाई, हिज्ब उत-तहरीर का पांचवां संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, 1 साल पहले जेल से निकला था बाहर
वाणिज्य मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, भारत ने पाकिस्तान से सभी वस्तुओं के डायरेक्‍ट या इनडायरेक्‍ट आयात पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। विदेश व्यापार नीति (FTP) 2023 में इस संबंध में एक प्रावधान जोड़ा गया है। जिसमें कहा गया है कि अगले आदेश तक तत्काल प्रभाव से पाकिस्तान से आने वाले निर्यात किए जाने वाले सभी सामानों के डायरेक्‍ट या इनडायरेक्‍ट आयात पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है. यह 2 मई की अधिसूचना में जानकारी दी गई है।

See also  IND vs PAK एशिया कप फाइनल से पहले एक और बवाल, हैंडशेक के बाद अब फोटोशूट पर विवाद

हॉरर हाउस: चार साल से बंद थे तीन बच्चे, खुली हवा में निकलते ही ली गहरी सांस…घास छूने के लिए पड़े दौड़
पाकिस्तान से भारत क्‍या आता था? 
पहले सीमेंट, जिप्सम, फल, तांबा, और नमक जैसे उत्पाद आयात होते थे, लेकिन 2019 के बाद आयात लगभग शून्य हो गया। 2024 में पाकिस्तान से भारत का आयात मात्र 48 लाख डॉलर रहा।यह सिर्फ जरूरी चीजें जैसे सेंधा नमक और मुल्‍तानी मिट्टी ही मंगाता था। अब यह भी पूरी तरह से बंद हो जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now