रांचीः जेपीएससी परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर ईडी की एंट्री हो गई है। JPSC 14वीं प्रारंभिक परीक्षा (PT) और JSSC CGL परीक्षा में हुई धांधली की जांच में केंद्रीय एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) की औपचारिक एंट्री हो गई है। ED ने CID में दर्ज FIR संख्या 16/26 को आधार बनाते हुए Enforcement Case Information Report (ECIR) दर्ज कर ली है। अब जांच का दायरा केवल परीक्षा प्रक्रिया में गड़बड़ी तक सीमित न रहकर इस पूरे प्रकरण से जुड़े वित्तीय लेन-देन और संदिग्ध मनी ट्रेल (पैसों के अवैध प्रवाह) तक फैल गया है।
जांच एजेंसी को परीक्षा में गड़बड़ी के पीछे आर्थिक लेन-देन और मनी ट्रेल से जुड़े अहम सुराग मिलने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार जांच के दौरान आर्थिक लेन-देन से जुड़े मामलों और संभावित मनी ट्रेल की पड़ताल की जाएगी। मामले में अलग से FIR भी दर्ज हो सकती है।
JPSC से जुड़ी कथित अनियमितताओं को लेकर CID पहले से जांच कर रही है। इस मामले में अब तक 19 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। आयोग के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांगते से भी CID कई बार पूछताछ कर चुकी है। वहीं, मामले को लेकर CID में भी दो और रांची पुलिस में एक केस दर्ज है। ED की जांच शुरू होने के बाद मामले का दायरा बढ़ने की संभावना है। जांच एजेंसी परीक्षा में कथित गड़बड़ी के साथ उससे जुड़े आर्थिक लेन-देन और संभावित लाभार्थियों की भी पड़ताल कर सकती है। इससे आने वाले दिनों में कई नए तथ्य सामने आने की उम्मीद है।






