बहन की होने वाली थी निकाह, सगे भाई ने किया रेप, कहा- किसी को पता नहीं चलेगा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 3, 2025

पटना में मेडिकल छात्र पर यौन शोषण का आरोप, लिव-इन-पार्टनर ने दर्ज कराया मामला, युवक ने दूसरी लड़की से कर ली शादी

Brother Raped Sister: लखनऊ के पारा कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने अपने सगे भाई के खिलाफ दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपित ने निकाह से पहले बहन के साथ गंदी हरकत की थी। विरोध पर उसने बहन को धमका कर कहा था कि कुछ दिन में तुम्‍हारी शादी है, किसी को कुछ पता नहीं चलेगा।

ससुराल पहुंचने के बाद महिला की तबीयत खराब रहने लगी। डॉक्टर ने चेकअप कर महिला के गर्भवती होने की जानकारी दी। जिसे सुन कर परिवार वाले दंग रह गए। पूछताछ करने पर महिला ने शादी से पहले दुष्कर्म किए जाने की जानकारी ससुराल वालों को दी। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मंत्री दीपक बिरूवा के करीबी कारोबारियों के दो ठिकानों पर रेड, जीएसटी इंटेलिजेंस की छापेमारी से मचा हड़कंप

पारा निवासी युवती का रिश्ता कुछ माह पहले तय हुआ था। पीड़िता के मुताबिक एक अप्रैल की रात सगा भाई कमरे में घुस आया। आरोपी ने बहन के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर हाथ-पैर बांध कर बहन के साथ दुराचार किया। विरोध करने पर बोला कि कुछ दिन में तुम्हारी शादी है। किसी को कुछ पता नहीं चलेगा। अगर किसी से शिकायत की तो तुम्हें मार दूंगा। भाई की करतूत से परेशान युवती ने माता-पिता को घटना की जानकारी दी। लेकिन, उन्होंने भी बेटे की करतूत पर पर्दा डालते हुए युवती को शिकायत करने से रोक दिया।

See also  यूपी में जींस-टॉप में भीख मांग रही युवतियां, पुलिस ने पूछताछ की ठनका माथा, 9 को पकड़ा

यात्री ने विमान का आपातकालीन दरवाजा खोला, मचा हड़कंप, रांची से दिल्ली जा रही थी फ्लाइट

पीड़िता के मुताबिक 15 अप्रैल को निकाह होने के बाद रुख्सत होकर ससुराल गई। कुछ दिन गुजरने के बाद ही उसकी तबीयत खराब होने लगी। 29 अप्रैल को महिला को पति डॉक्टर के पास लेकर गया। चेकअप में महिला के गर्भवती होने का पता चला। यह बात सुन कर ससुराल वाले भी हैरान रह गए। काफी पूछताछ करने पर महिला ने भाई की घिनौनी करतूत के बारे में सास को जानकारी दी।

बहू के साथ हुई ज्यादती का पता चलने पर सास ने उसका हौसला बढ़ाया। पीड़िता के मुताबिक ससुराल वालों के कहने पर ही वह गुरुवार को पारा कोतवाली पहुंची। जहां सगे भाई के खिलाफ दुष्कर्म करने की तहरीर दी है। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि महिला की तरफ से मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जो मीट दुकान में काम करता है।

See also  Weather: झारखंड में पड़ सकते हैं ओले, आंधी- बारिश का अलर्ट; 11 अप्रैल तक का मौसम का हाल

हॉरर हाउस: चार साल से बंद थे तीन बच्चे, खुली हवा में निकलते ही ली गहरी सांस…घास छूने के लिए पड़े दौड़

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now