दुमका में बेलगाम ट्रक ने कई लोगों को रौंदा, तीन की घटनास्थल पर मौत

दुमका : इस वक्त की बड़ी खबर दुमका से आ रही है जहां तेज रफ्तार ट्रक ने कई लोगों को रौंद दिया है। इस हादसे में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। दुर्घटना में एक और व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए है। कुछ अन्य लोगों को भी चोटें आई है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक हंसडीहा चौक के पास स्थित एक चाय दुकान में घुस गया। दुकान में मौजूद लोग उसकी चपेट में आ गए।दुर्घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने दुमका-भागलपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। मौके पर पुलिस पहुंची है। हादसे में मृत लोग स्थानीय बताए जा रहे हैं। उनकी शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है।

See also  विधानसभा परिसर में बीजेपी ने कई मुद्दों को लेकर किया प्रदर्शन, हेमंत सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now