ATM से पैसे निकालने से लेकर रेलवे टिकट, दूध, बिजली बिल तक…. आज से बदल गए ये नियम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 1, 2025

ATM से पैसे निकालने से लेकर रेलवे टिकट, दूध, बिजली बिल तक.... आज से बदल गए ये नियम

डेस्कः हर महीने की पहली तारीख को सरकार नियम में बदलाव करती है। एक मई को श्रम दिवस है और ये काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। एक मई से कई चीजों के दामों में बदलाव हुए है तो कई नये नियम लागू हो गये है। एक मई को कई फाईनेंसियल बदलाव हो रहे है जिसका असर सीधे हमारे-आपके जेब पर पड़ने वाला है। अमूल, मदर डेयरी और वेरका ब्रांड के दूध के दाम बढ़ गये। मदर डेयरी ने दो रुपये का तो अमूल ने एक रुपये की बढ़ोतरी की। अमूल दूध की खपथ पूरे देश में ज्यादा है।

धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स IPL के प्लेऑफ से बाहर, माही ने दिया भावुक बयान
झारखंड में आज से बिजली महंगी हो गई है। जेबीवीएनएल के 40.2 प्रतिशत बढ़ोतरी के प्रस्ताव के बाद बिजली दरों में 6.34 प्रतिशत टेरिफ बढाया गया है। गांवों में 40 पैसे प्रति यूनिट और शहरों में 20 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है, हालांकि कृषि उपभोक्ताओं के लिए कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। राज्य के 50.80 लाख बिजली उपभोक्ता में से 40 लाख को बिजली मुफ्त मिल रही है।

See also  12 सेकंड में बरसाए 20 थप्पड़, डिलीवरी ब्वॉय और ड्राइवर के बीच बवाल; वीडियो वायरल

मदर डेयरी के बाद अब अमूल ने बढ़ाई दूध की कीमत, एक मई से नई दर होगी लागू
एक मई से एटीएम से लेन देन को लेकर भी आरबीआई ने नियम बदल दिये है। अब एटीएम से प्रत्येक मुफ्त लेने देन के बाद अतिरिक्त लेन-देन पर 21 रुपये की जगह 23 रुपये शुल्क देनी होगी। यह शुल्क वित्तीय और गैर-वित्तीय दोनों प्रकार के लेन-देन पर लागू होगा। मेट्रो शहरों में ग्राहकों को अपने बैंक के एटीएम से तीन और गैर-मेट्रो क्षेत्रों में पांच मुफ्त लेन-देन की सुविधा मिलती है।भारतीय रेलवे ने टिकट बुकिंग प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। अब स्लीपर और AC कोच में वेटिंग टिकट मान्य नहीं होंगे। वेटिंग टिकट पर यात्रा केवल जनरल कोच में ही संभव होगी। इसके अलावा, अग्रिम आरक्षण की अवधि 120 दिनों से घटाकर 60 दिन कर दी गई है।हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा की जाती है। 1 मई 2025 को घरेलू और व्यावसायिक सिलेंडरों की कीमतों में बदलाव की संभावना है, जो उपभोक्ताओं के मासिक बजट को प्रभावित कर सकता है।

See also  BSL उपप्रबंधक और उसकी मां चोरी के आरोप में गिरफ्तार, तनिष्क शोरूम से अंगूठी किया गायब, CCTV में कैद हुई वारदात

झारखंड के लोगों को लगा बिजली बिल का झटका, जेबीवीएनएल ने नये टैरिफ का किया एलान
पेट्रोलियम विपणन कंपनियां हर महीने की शुरुआत में एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF), कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) और पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की दरों की समीक्षा करती हैं। 1 मई 2025 से इन ईंधनों की कीमतों में बदलाव की संभावना है, जो परिवहन और घरेलू उपयोग पर असर डाल सकता है। RBI द्वारा रेपो रेट में हालिया कटौती के बाद, कई बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) और सेविंग अकाउंट्स पर ब्याज दरों में संशोधन किया है। 1 मई 2025 से इन दरों में और बदलाव की संभावना है, जो निवेशकों और बचतकर्ताओं को प्रभावित कर सकता है।मई 2025 में विभिन्न त्योहारों और सप्ताहांत के कारण बैंकों में कुल 12 दिन की छुट्टियां रहेंगी। इनमें मजदूर दिवस, बुद्ध पूर्णिमा, महाराणा प्रताप जयंती, रविवार और दूसरा एवं चौथा शनिवार शामिल हैं। ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने बैंकिंग कार्यों की योजना इन छुट्टियों को ध्यान में रखकर बनाएं।

See also  चतरा का NIA गवाह हत्याकांड: मास्टरमाइंड समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now