चिराग पासवान को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, हाजीपुर सीट से निर्वाचन रद्द करने वाली याचिका की खारिज

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 30, 2025

चिराग पासवान को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, हाजीपुर सीट से निर्वाचन रद्द करने वाली याचिका की खारिज

पटनाः केंद्रीय मंत्री और हाजीपुर लोकसभा सीट से सांसद चिराग पासवान को बुधवार को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। दिल्ली हाईकोर्ट ने हाजीपुर सीट से उनके निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी है।

पटना के मोकामा में STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़, पुलिस ने खदेड़कर दो बदमाशों को पकड़ा, हथियार बरामद
इससे पहले हाईकोर्ट ने कहा था कि चिराग पासवान के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पटना हाईकोर्ट में दी जानी चाहिए थी, फिर भी उस याचिका को कोर्ट ने सूचीबद्ध कर ली थी। कोर्ट ने मौखिक रूप से कहा था कि ये इस अदालत के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है।

39 टुकड़ों में मिली थी भगवान विष्णु की 5 मीटर की एक हजार वर्ष पुरानी कांस्य प्रतिमा, देखना हैं तो जाना पड़ेगा इस शहर में…
चिराग पासवान के खिलाफ दायर की गई याचिका में दावा किया गया था कि वो प्रिंस राज और उनके सहयोगियों के ‘कहने’ पर कथित यौन उत्पीड़न की शिकार हुईं, जिनमें उनके चचेरे भाई चिराग पासवान भी शामिल थे। उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करते समय इस ‘आपराधिक पृष्ठभूमि’ का खुलासा नहीं किया था।याचिका में बताया गया था कि कथित यौन उत्पीड़न के संबंध में 2021 में एक प्राथमिकी दर्ज कराई जा चुकी है। याचिका में कहा गया है कि गलत हलफनामा दाखिल करना या आपराधिक मामलों के संबंध में हलफनामे में कोई जानकारी छिपाना जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 125ए का उल्लंघन है और इसके लिए छह महीने की कैद का प्रावधान है।

See also  चिराग पासवान की जगह अरूण भारती लड़ेंगे जमुई लोकसभा क्षेत्र से चुनाव, दिया गया पार्टी का सिंबल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now