झारखंड के लोगों को लगा बिजली बिल का झटका, जेबीवीएनएल ने नये टैरिफ का किया एलान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 30, 2025

झारखंड के लोगों को लगा बिजली बिल का झटका, जेबीवीएनएल ने नये टैरिफ का किया एलान

रांचीः करीब दो साल के बाद झारखंड के लोगों को बिजली बिल का झटका लगने वाला है। जेबीवीएनएल ने खुदरा टैरिफ बढ़ाने का फैसला किया है। नया टैरिक एक मई से लागू किया जाएगा। झारखंड विद्युत विनायक आयोग, जेबीवीएनएल की बिजनी टैरिफ पर जनसुनवाई के बाद वित्तीय वर्ष 2025-26 में नये बिजली दरों की घोषणा कर दी है।

झारखंड की बेटी शांभवी जायसवाल बनीं ICSE बोर्ड परीक्षा में कंट्री टॉपर, जमशेदपुर के लोयला स्कूल की है छात्रा
झारखंड के ग्रामीण इलाके में बिजली उपभोक्ताओं को 6.30 प्रति यूनिट की जगह 6.70 प्रति यूनिट की दर से बिल का भुगतान करना होगा। शहरी इलाकों के बिजली उपभोक्ताओं को 6.65 रुपये प्रति यूनिट की जगह 6.85 रुपये प्रति यूनिट का भुगतान करना होगा।

WhatsApp Image 2025 04 30 at 15.20.05 60bbc896

अनुराग गुप्ता के झारखंड DGP बने रहने पर आज होगा फैसला, राज्य सरकार को केंद्र के पत्र मिलने के बाद बनी संशय की स्थिति
झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने विद्युत नियामक आयोग के समक्ष 2 रुपया प्रति यूनिट बिजली की दर बढ़ाने का प्रस्ताव दिया था।

See also  झारखंड से 27 बच्चों की तस्करी, नेपाल भेजने का आरोप; धर्म परिवर्तन की भी आशंका

जानें किस कटेगरी के कितने हैं बिजली उपभोक्ता
कटेगरी उपभोक्ताओं की संख्या
घरेलू 50,80,569
कॉमर्शियल 4,79,881
पब्लिक लाइटिंग 803
सिंचाई 1,21,675
इंडस्ट्रीयल एलटी 20,550
इंडस्ट्रीयल एचटी 2798
रेलवे 07
कुल उपभोक्ता 57 लाख छह हजार 284

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now